इंदौर में मल्हारगंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।मृतक ऐश जैन पिता दिलीप जैन निवासी जनता कालोनी है । जो अपने दोस्तों के साथ सुभाष स्कूल में क्रिकेट खेल रहा था ।
तभी ओवर में एक गेंद कम फेके जाने पर विवाद हो गया था उसके ही दोस्त ने क्रिकेट का बल्ला मार दिया । घयाल को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई । पुलिस मृतक के आरोपी दोस्तो की तलाश में जुटी है ।





