इंदौर
पश्चिमी राजस्थान की ओर से आए चक्रवात के कारण इंदाैर सहित मालवा निमाड़ के ज्यादातर जिलों में अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। तेज धूप के साथ बुधवार सुबह की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर होते-होते अचानक से आसमान पर काले घने बदल छाने लगे। शाम को पूरे आसमान में काली घटाएं छा गईं। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवाओं के कारण सुबह से गर्मी से परेशान लोगों को हल्की रात मिली। इसके पहले रात में भी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
पिछले दो दिन से छाए हल्के बादल बुधवार शाम को गहरा गए। बादल और हल्की-हल्की हवा चलने के बाद भी पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी नजर नहीं आ रही है। सोमवार रात को जो न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था वह मंगलवार रात को सामान्य से 7 डिग्री की छलांग लगाते हुए 27.6 पर पहुंच गया। इसके पहले मंगलवार की सुबह बादलों की ओट में हुई थी। शाम पांच बजे तो धूप बिलकुल खत्म हो गई और बादल ही नजर आ रहे थे। हालांकि यह बरसने वाले नहीं थे। बादल और हवा के कारण ही दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को यह 38.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य ही रहा। इस बार अप्रैल का महीना पिछले साल जैसा ही बीत रहा है।
बीते साल का अप्रैल पिछले एक दशक में सबसे कम तापमान वाला था। अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री के स्तर तक ही था। इस बार भी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच ही रिकॉर्ड हो रहा है। महीने के अंत में इसमें कुछ इजाफा होने के आसार हैं। इसके पीछे कारण यह है कि 20 अप्रैल गर्मी को प्रभावित कर रही उत्तर, पश्चिम हवा की दिशा बदल सकती है। फिर राजस्थान, गुजरात तरफ से हवा चलना शुरू होगी। यही हवा तापमान बढ़ा सकती हैं। विदर्भ में एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इस कारण भी कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है।
इंदौर में पिछले 10 सालों में 2019 का अप्रैल सबसे गर्म
| साल | तारीख (अप्रैल महीना) | अधिकतम तापमान |
| 2011 | 27 व 29 | 40.8 डिग्री |
| 2012 | 3 व 10 | 40.2 डिग्री |
| 2013 | 30 | 41.0 डिग्री |
| 2014 | 29 | 40.8 डिग्री |
| 2015 | 21 | 42.0 डिग्री |
| 2016 | 30 | 41.5 डिग्री |
| 2017 | 18 | 41.6 डिग्री |
| 2018 | 29 | 42.1 डिग्री |
| 2019 | 29 | 43.5 डिग्री |
| 2020 | 16 | 39.7 डिग्री |
ख्ंडवा शहर समेत अंचल में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 3 बजे तेज हवाओं के साथ धूल के गुबार उड़ने लगे। शहर की सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए तो तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिर गई। मौसम के रुख को देखते हुए बिजली सप्लाई बंद रही। जावर-मूंदी अंचल में हल्की बारिश हुई।
सागर का मौसम सुबह से शुष्क रहा। तेज धूप खिली। सुबह 9 बजे से ही धूप में चुभन रही और गर्म हवाओं ने लोगों को हलाकान किया। लेकिन दोपहर करीब 2.30 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। हवाओं का दौर शुरू हुआ। इससे लोगों को गर्मी की तपन से कुछ हद तक राहत मिली। सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खंडवा में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
खंडवा समेत अंचल में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 3 बजे तेज हवाओं के साथ धूल के गुबार उड़ने लगे। शहर की सड़कों पर वाहन के पहिये थम गए तो तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिर गई। मौसम के रुख को देखते हुए बिजली सप्लाई बंद रही। जिले के जावर-मूंदी अंचल में हल्की बारिश हुई।





