अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नहीं रहे कोरोना योद्धा:छत्रीपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर की कोरोना से गई जान

Share

इंदौर

शहर के छत्रीपुरा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसआई राजेंद्र मरमट पिछले कुछ दिनों से कोरोना से लड़ रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग में यह तीसरी मौत है। टीआई पवन सिंघल के मुताबिक एसआई मरमट को छह रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लग चुके थे और उनकी हालत में सुधार भी होने लगा था, लेकिन अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोरोना योद्धा देवेंद्र चंद्रवंशी

कोरोना योद्धा देवेंद्र चंद्रवंशी

19 अप्रैल 2020 को चंद्रवंशी का हुआ था निधन

45 वर्षीय थाना प्रभारी का 19 अप्रैल को निधन हो गया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी जूनी थाने के प्रभारी थे। टीआई चंद्रवंशी की पहली कोरोना रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में 13 और 15 अप्रैल की रिपोर्ट निगेटिव आईं थी। अस्पताल प्रबंधन के प्रमुख डॉ. विनोद भंडारी का कहना था कि चंद्रवंशी की मौत का मुख्य कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म रहा।

उज्जैन के नीलगंगा थाने के प्रभारी पाल का इंदौर के अरविंदो अस्पताल में निधन हुआ था।

उज्जैन के नीलगंगा थाने के प्रभारी पाल का इंदौर के अरविंदो अस्पताल में निधन हुआ था।

21 अप्रैल 2020 को इंदौर में टीआई पाल ने अंतिम सांस ली थी

कोरोना संक्रमण के शिकार होकर जान गंवाने वाले नीलगंगा इलाके के तत्कालीन थाना प्रभारी यशवंत पाल (59) 10 दिन इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती रहे। पाल सीएए के खिलाफ उज्जैन के बेगमबाग में चल रहे धरने में लंबे समय से ड्यूटी कर रहे थे। फिर कोरोना संक्रमित क्षेत्र अंबर कॉलोनी में ड्यूटी की। तबीयत बिगड़ने पर दवाएं लेकर फर्ज निभाते रहे। 6 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हाेने के बाद उन्हें आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 6 दिन बाद इंदौर शिफ्ट किया गया। 21 अप्रैल को सुबह 5.45 बजे वे शहीद हो गए। पाल की पत्नी मीना पाल तहसीलदार हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें