अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सत्येन्द्र जैन के खिलाफ CBI को मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी

Share

ई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी सीबीआई को मिल गई है। एजेंसी ने 4 जनवरी को इस मामले में एक पूरक आरोप पत्र भी दायर किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को विचार के लिए सूचीबद्ध किया है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी 2025 को मतदान होना है। सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती 8 फरवरी 2025 को जाएगी। दिल्ली की इन 70 सीटों में से जिस एक सीट पर सभी की नजर है, वह है शकूर बस्ती सीट। इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक सत्येंद्र जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने करनैल सिंह को और कांग्रेस पार्टी ने सतीश लूथरा को टिकट दिया है।

दिल्ली की एक अदालत ने अक्टूबर 2024 में ही सत्येंद्र जैन को जमानत दी थी। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मई 2022 में गिरफ्तार किया था। हालांकि ईडी ने अदालत में उनकी जमानत का विरोध किया था और कहा था कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें