अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गुलाब चंद कटारिया के पुतले को युवकों ने गोली मारी, कहा- यहां आए तो इसी तरह उड़ा देंगे

Share

उदयपुर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के पुतले को गोली से उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। कटारिया ने दो दिन पहले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके विरोध में कटारिया के पुतले को गोली से उड़ाकर, उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

सालड़ा तहसील ठिकाना अलोली से वायरल वीडियो में गुलाबचंद कटारिया को चेतावनी देते हुए कुछ युवक उनके पुतले को गोली से उड़ा रहे हैं। कुछ युवक उन्हें चेतावनी दे रहे हैं कि कटारिया अगर अलोली पहुंचे तो उसके सिर को भी इसी तरह गोली से उड़ा दिया जाएगा।

वहीं, गुरुवार को उदयपुर में सर्व समाज की आपात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गुलाबचंद कटारिया के इस्तीफे का प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसके तहत अब 18 अप्रैल को सर्व समाज रैली के रूप में गुलाब चंद कटारिया के घर पहुंचेगा और उनसे इस्तीफा मांगेगा। वहीं राजसमंद में करणी सेना ने विरोध रैली निकाल बीजेपी आलाकमान से गुलाबचंद कटारिया को हटाने की मांग रखी है।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि गुलाबचंद कटारिया ढीठ हो गए हैं। ऐसे में ना वह खुद इस्तीफा देंगे और ना ही उनकी पार्टी के लोग उनसे इस्तीफा लेंगे। जिसकी वजह से सर्व समाज के लोग 18 अप्रैल को महाराणा भूपाल कॉलेज से रैली के रूप में गुलाबचंद कटारिया के घर पहुंचेंगे। जहां उनसे इस्तीफा मांगा जाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी महाराणा प्रताप और देश के वीर योद्धाओं के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग ना करें।

रणधीर ने कहा- दीप्ति को हराने के लिए कटारिया ने दिया विवादित बयान
जनता सेना सुप्रीमो रणधीर सिंह भींडर ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया ने महाराणा प्रताप के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कटारिया नहीं चाहते थे, राजसमंद में उनकी धुर विरोधी किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति चुनाव जीते। इसलिए कटारिया ने राजसमंद में जहां बड़ी संख्या में राजपूत मतदाता हैं, वहां महाराणा प्रताप के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। ऐसे में इस विषय पर गुलाबचंद कटारिया की कार्यशैली को लेकर अब बीजेपी नेताओं को भी सोचना चाहिए।

राजसमंद में निकल रही विरोध रैली

गुलाबचंद कटारिया द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद प्रदेश में पिछले 4 दिनों से सियासत तेज हो गई है। राजसमंद विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कटारिया ने महाराणा प्रताप के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। वहीं, अब करणी सेना ने राजसमंद में कटारिया के खिलाफ विरोध रैली निकाल प्रदर्शन कर रही है। जिसमें राजसमंद, उदयपुर, जयपुर समेत प्रदेशभर के सैनिक शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया की माफी से काम नहीं चलेगा। बीजेपी के आला नेता उन्हें पद मुक्त करें। तभी करणी सेना का यह विरोध खत्म होगा। महिपाल मकराना ने कहा कि अगर बीजेपी ऐसा नहीं करेगी। तो बीजेपी को भी आने वाले वक्त में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

राजसमंद में गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ करणी सेना ने निकाली विरोध रैली।

राजसमंद में गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ करणी सेना ने निकाली विरोध रैली।

राजसमंद की जनसभा में दिया था बयान
रविवार रात गुलाबचंद कटारिया ने राजसमंद में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि “हमारे पूर्वज 1000 साल तक लड़े हैं। यह महाराणा प्रताप अभी गया ना। उसे क्या पागल कुत्ते ने काटा था। जो अपनी राजधानी और अपना घर छोड़कर डूंगर-डूंगर रोता फिरा। किसके लिए गया था। कुछ समझ में आता है या नहीं। क्या तुम उस पार्टी के साथ जाओगे”।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें