अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बंगाल में45 सीटों पर चुनाव, BJP उपाध्यक्ष समेत 2 मंत्री और एक पूर्व मंत्री मैदान में; 10 राज्यों में उपचुनाव के लिए भी आज मतदान

Share

कोलकाता

बंगाल में आज 45 सीटों पर पांचवे फेज का चुनाव हो रहा है। इन सीटों के लिए 319 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 39 महिलाएं भी शामिल हैं। चुनाव जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, उत्तर 24 परगना, नदिया शहर और पूर्वी बर्धमान जिले में हो रहा है।

45 में से 13 सीटें उत्तरी बंगाल की हैं। यहां BJP मजबूत है। दक्षिण बंगाल में तृणमूल का प्रभाव ज्यादा माना जाता है। इस चुनाव में गोरखालैंड आंदोलन, चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों का शोषण और विकास जैसे मुद्दे केंद्र में हैं। इस चरण में ये सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन 45 सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनावों में BJP को TMC की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे।

देश में रोजाना कोरोना के लाखों केस आ रहे हैं। इसके बाद भी चुनाव कर्मचारियों को इस तरह भीड़ लगाकर चुनावी सामग्री बांटी गई।

देश में रोजाना कोरोना के लाखों केस आ रहे हैं। इसके बाद भी चुनाव कर्मचारियों को इस तरह भीड़ लगाकर चुनावी सामग्री बांटी गई।

पांचवे चरण में 1 करोड़ 12 लाख से ज्यादा मतदाता वोटिंग करेंगे। मतदान के लिए 15 हजार 789 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। BJP सभी 45 सीट तो TMC 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। संयुक्‍त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, वामदल और उसके सहयोगी इंडियन सेक्‍यूलर फ्रंट चुनाव मैदान में हैं।

उधर, आज 10 राज्यों की 13 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो रहे हैं।

पांचवे चरण की हाई प्रोफाइल सीटें
TMC के वरिष्ठ नेता और बंगाल सरकार में मंत्री ब्रात्य बासु दमदम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवाद) CPI(M) के पलाश दास उन्हें टक्कर दे रहे हैं। BJP की तरफ से शंकर नंदा मैदान में हैं। TMC के पूर्व मंत्री मदन मित्रा कमरहट्‌टी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी उन्हें टक्कर दे रहे हैं। CPI (M) ने सायनदीप मित्रा को टिकट दिया है। TMC के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस बिधाननगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने सब्यसाची दत्ता को टिकट दिया है।

चुनाव से एक दिन पहले उत्तर 24 परगना की बिधाननगर सीट पर पेट्रोलिंग करते केंद्रीय सुरक्षाबल के जवान।

चुनाव से एक दिन पहले उत्तर 24 परगना की बिधाननगर सीट पर पेट्रोलिंग करते केंद्रीय सुरक्षाबल के जवान।

राजारहाट गोपालपुर सीट से TMC ने सिंगर अदिति मुंशी को मैदान में उतारा है। BJP ने अपने प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य को टिकट दिया है। एक्टर चिरंजीत चक्रवर्ती को TMC ने बारासात सीट से टिकट दिया है। इनके खिलाफ BJP के शंकर चटर्जी चुनाव लड़ रहे हैं। जालमपुर सीट से CPI(M) के वर्तमान विधायक समर हाजरा के खिलाफ TMC के आलोक कुमार मांझी मैदान में हैं। नक्सलवाद की जड़ माने जाने वाले नक्सलबाड़ी से BJP ने आनंदमय बर्मन को टिकट दिया है। कांग्रेस ने वर्तमान विधायक शंकर मलाकार पर ही दांव लगाया है।

सुरक्षाबलों की 1,071 कंपनियां तैनात
चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की 1,071 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसमें से 155 कंपनी पूर्वी बर्धमान, 283 कंपनी उत्तर 24 परगना, 121 कंपनी दार्जिलिंग, 151 कंपनी नदिया, 21 कंपनी कलिम्पोंग और 122 कंपनी जलपाईगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। पुलिस के 15,790 जवानों को भी अलग से तैनात किया गया है। इसके अलावा इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवान भी ड्यूटी पर रहेंगे।

बंगाल में 3 फेज और बाकी
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर इस बार 8 फेज में वोटिंग होनी है। पहले फेज में 27 मार्च को 30 सीट, 1 अप्रैल को दूसरे फेज में 30 सीट और तीसरे फेज में 6 अप्रैल को 31 सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग हुई। आज (17 अप्रैल) को पांचवे चरण के तहत 45 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके बाद 22 अप्रैल को छठवें चरण में 43 सीटों पर मतदान होंगे। इसके बाद सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीट और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होनी है। काउंटिंग 2 मई को होगी।

कोलकाता में मतदान से पहले चुनावी कर्मचारियों को इस तरह चुनाव सामग्री बांटी गई।

कोलकाता में मतदान से पहले चुनावी कर्मचारियों को इस तरह चुनाव सामग्री बांटी गई।

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव?
राजस्थान में 3, कर्नाटक में 2 और गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है। विधानसभा उपचुनाव की 13 सीटों के लिए 161 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगालैंड में नोकसेन विधानसभा सीट के लिए एच चुबा चांग निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

झारखंड के देवघर के कुमैठा स्टेडियम में शुक्रवार को चुनावी सामग्री बांटी गई। इस बीच एक चुनाव कर्मचारी बेहोश हो गया।

झारखंड के देवघर के कुमैठा स्टेडियम में शुक्रवार को चुनावी सामग्री बांटी गई। इस बीच एक चुनाव कर्मचारी बेहोश हो गया।

इन 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
आंध्रप्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट और कर्नाटक की बेलगाम सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। इसमें 28 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। तिरुपति सीट से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री पनाबाका लक्ष्‍मी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता चिंता मोहन चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से रत्‍नाप्रभा और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेल्‍लोर यादगिरी भी चुनाव लड़ रहे हैं। बेलगाम लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए BJP ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की पत्नी मंगला अंगड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जर्कीहोली मैदान में हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें