अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

SVN ‌विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश दुबे की भोपाल के निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत

Share

सागर कोरोना संक्रमित हुए स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश दुबे की गुरुवार को भोपाल के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कुलपति के निधन की खबर लगते ही विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुलपति दुबे के निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताया हैबताया जा रहा है कि एसवीएन के कुलपति राजेश दुबे कोरोना संक्रमित हुए थे। उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां कुलपति का इलाज चल रहा था। साथ ही उन्हें सीवियर निमोनिया की शिकायत थी। इसी के चलते गुरुवार को उन्होंने भोपाल में अंतिम सांसें लीं। बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें