अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*परमानंद आश्रम में भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 7 फरवरी से* 

Share

*अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पुष्पानंद जी महाराज के मुखारविंद से होगा कथा का रसपान*

इंदौर। खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम पर श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 7 फरवरी से 13 फरवरी तक किया जा रहा है ।अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री पुष्पानंद जी महाराज भागवत कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगे। प्रतिदिन 3:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रसंग पर उत्सव के आयोजन भी होंगे। भागवत कथा महोत्सव रामबाबू अग्रवाल परिवार की ओर से आयोजित की गई है।

गौरतला देवी की पुष्पानंद जी महाराज कांटा फोड़ के रहने वाले हैं तथा देश और दुनिया के कई देशों में अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण कर चुके हैं । उनकी कथा सुनने के लिए भक्त जन हमेशा लालहित रहते हैं

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव समिति के सयोजक रामबाबू अग्रवाल ने बताया की 7 फरवरी को शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत होगी । भागवत कथा में 7 फरवरी को गोकर्ण चरित्र और भागवत महिमा, 8 फरवरी को शिव पार्वती विवाह महोत्सव, 9 फरवरी को वामन अवतार, 10 फरवरी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 11 फरवरी को गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग 12 फरवरी को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव और 13 फरवरी को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष के साथ कथा का समापन होगा। 

भागवत कथा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है तैयारी को लेकर परमानंद आश्रम में बैठक का आयोजन हुआ। रामबाबू अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विजय शादीजा,  किशन लाल जी पाहवा, विजय गोयनका, राजेश अग्रवाल, किशोर आर्य, श्यामलाल मक्कड, श्याम सुंदर विजयवर्गीय ,प्रहलाद गुप्ता, प्रदीप मित्तल, मुकेश राजनी सहित कई समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने भागवत कथा की तैयारी का जायजा लिया, कथा स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारी को लेकर अपने सुझाव दिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें