अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इजरायल में घर से बाहर खुले में मास्क लगाना जरूरी नहीं

Share

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में सफल टीककारण के कारण मरीजों की संख्या में काफी कमी आने के बाद लोगों के लिए खुली हवा में मास्क लगाने के प्रतिबंधों को हटा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ”पूरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने पर स्वास्थ्य महानिदेशक हेजी लेवी को प्रतिबंध को रद्द करने के आदेश पर हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया है। ताकि लोगों के लिए शनिवार से खुले में मास्क लगाना जरुरी नहीं होगा।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को घर से बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य समारोहों में मास्क पहनने की सलाह दी और जोर देकर कहा कि मास्क अभी भी घर के अंदर पहनने की आवश्यकता है। लेकिन लोग के लिए खुले इलाके में बिना भीड़ वाले इलाकों में मास्क पहना जरुरी नहीं है।

गौरतलब है कि इजरायल ने गत 20 दिसंबर से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू किया था और विश्व में इजरायल सबसे तेजी से वैक्सीन लगाने वाले देशों में गिना जाने लगा। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनत डेनियली ने मार्च में कहा था कि देश की योजना है कि सभी जरुरी मानक परिचालन प्रक्रिया पूरे करते ही देश के 12-16 आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा। इजरायल में आकड़ो के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कुल लगभग 2550 सक्रिय मामले है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें