अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*किसानों पर दर्ज फर्जी एफ आई आर रद्द करें सरकार*

Share

*डॉ सुनीलम ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की*

*एफ आई आर रद्द नही की गई तो किसान पंचायत कर रद्द कराने संघर्ष का ऐलान किया जाएगा – डॉ सुनीलम*

   किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने इंदौर के तीन किसान नेता किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव, वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप मंत्री, भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव और शैलेन्द्र पटेल पर इंदौर की चोइथराम कृषि उपज मंडी के  उप निरीक्षक द्वारा फर्जी एफ आई आर दर्ज कराने को असंवैधानिक तथा मूलभूत अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि इंदौर का पुलिस प्रशासन यह गलतफहमी में है कि वह फर्जी मुकदमा दर्ज कर किसान नेताओं को दबाव में ला सकता है तथा किसानों के हक और संघर्षों पर रोक लगा सकता है।

   डॉ सुनीलम ने बताया कि इंदौर की चोइथराम कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक किसान के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के  विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठन, किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन, किसान मजदूर सभा, भारतीय किसान मजदूर सेना और किसान सभा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किसानों की सुरक्षा करने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने, अवैध वसूली पर रोक लगाने और व्यवस्था बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था लेकिन किसानों की आवाज दबाने और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मंडी के सचिव नरेश परमार के इसारे पर सहायक उप निरीक्षक द्वारा किसान नेताओं पर फर्जी एफ आई आर दर्ज कराई गई है।

 डॉ सुनीलम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फर्जी मुकदमें रद्द कराने के निर्देश जारी करने की अपील की है।

  डॉ सुनीलम ने कहा कि यदि फर्जी एफ आई आर रद्द नहीं की गई तो किसानों की महापंचायत कर फर्जी एफ आई आर दर्ज करने वालों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। 

  डॉ सुनीलम ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रख रहे किसान नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाना कानूनी रूप से भी गलत है इसलिए किसान संगठनों द्वारा न्यायालय के माध्यम से भी एफआईआर रद्द कराने का प्रयास किया जाएगा।

   उन्होंने कहा कि आगामी माह में रीवा, सिवनी, छिंदवाड़ा और ग्वालियर में होने वाली किसान महापंचायत में भी इस मुद्दे को पूरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें