अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जीआइएस के लिए पूरा भोपाल सजकर तैयार:100 करोड़ से बदल गई शहर की तस्वीर

Share

भोपाल•जीआइएसके लिए पूरा शहर सजकर तैयार हो चुका है। 20 दिन में अलग-अलग विभागों ने मिलकर पूरे शहर में करीब 100 करोड़ रुपए से राजधानी भोपाल की तस्वीर ही बदल दी। एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय तक 17 किमी लंबे रास्ते को एलइडी से सजाया गया है। पीडब्ल्यूडी ने लगभग 65 करोड़ रुपए की लागत से शहर की प्रमुख सड़कों को चकाचक किया है। जबकि नगर निगम सहित अन्य विभागों ने भी कई करोड़ खर्च किए हैं।

किस विभाग ने कहां कितने के काम किए

Bhopal become beautiful For Global Investors Summit
Bhopal become beautiful For Global Investors Summit

नगर निगम- एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय, बोट क्लब, एमपी नगर, चार इमली, श्यामला हिल्स समेत कई इलाकों में पेंटिंग और फाउंटेन का काम निगम ने किया है। इसमें 5 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए गए। लाखों पौधे लगाने के साथ लेक से जुड़े काम में 17.25 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं, पूरे शहर में करीब 10 करोड़ रुपए में लाइटिंग की गई है। इस तरह कुल 32.74 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

Bhopal become beautiful For Global Investors Summit
Bhopal become beautiful For Global Investors Summit

पीडब्ल्यूडी- एयरपोर्ट रोड, वीआइपी रोड, स्मार्ट सड़क, श्यामला हिल्स, बोट क्लब, एमपी नगर, रोशनपुरा, श्यामला हिल्स की प्रमुख सड़कें बनाई गई हैं। इन पर 65 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

स्मार्ट सिटी- स्मार्ट सड़क पर डामरीकरण और सजावट पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वीआईपी रोड किनारे और गौहर महल के पीछे की जगह को नगर निगम 30 लाख रुपए से संवारा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें