अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज के मुख्य समाचार:मोदी आज से गुजरात दौरे पर; भिड़े ट्रंप-जेलेंस्की और सात राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी लड़ाई मोल ले ली है। ओवल ऑफिस में शुक्रवार को बैठक के दौरान हुई गरमागरम बहस के बाद अमेरिका-यूक्रेन के बीच का मनमुटाव साफ हो गया है। दोनों के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि जेलेंस्की बैठक के लिए तय समय से पहले ही यूएस-यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस से चले गए। इसके अलावा, उत्तर के पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंच रही भारी नमी है। इसके असर से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश व जमकर बर्फबारी और वज्रपात होने के आसार हैं। यहां 120 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। 

संकट में यूनुस सरकार, नोबेल विजेता के नेतृत्व से निराश हैं बांग्लादेश के सेना प्रमुख

Yunus government in crisis, Bangladesh Army Chief disappointed with Nobel laureate's leadership

यूनुस सरकार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की बेशक मांग कर रही है, लेकिन यह संदिग्ध लगता है कि बांग्लादेश के सेना प्रमुख उन्हें वापस लाने का जोखिम उठाएंगे। अलबत्ता संकेत तो यह मिल रहे हैं कि वह राष्ट्रीय चुनाव का माहौल बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। 

रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी लड़ाई मोल ले ली है। ओवल ऑफिस में शुक्रवार को बैठक के दौरान हुई गरमागरम बहस के बाद अमेरिका-यूक्रेन के बीच का मनमुटाव साफ हो गया है। हाल ही में ट्रंप द्वारा जेलेंस्की को तानाशाह कहे जाने के बाद हुई इस बैठक में दोनों के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि जेलेंस्की बैठक के लिए तय समय से पहले ही यूएस-यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस से चले गए। 

जेडी वेंस के साथ बहस से हुई शुरूआत बाद में ट्रंप भी कूदे
ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में बैठक करीब 45 मिनट तक चली, लेकिन आखिरी के 10 मिनट में बनती बात बिगड़ गई और दोनों नेताओं के बीच बैठक किसी सहमति पर पहुंचने के बजाय तनाव चरम पर पहुंच गया। इसकी शुरुआत जेलेंस्की और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच बहस से से हुई। दरअसल,  जेडी वेंस ने कहा कि जंग को कूटनीति के जरिए खत्म किया जाना चाहिए। इस पर जेलेंस्की ने वेन्स पर सम्मानजनक ढंग से पेश न आने का आरोप लगाते हुए कहा कि  किस तरह की कूटनीति? 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि 2014 के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के हमारे बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया, तब उन्हें (पुतिन) किसी ने नहीं रोका। उन्होंने बस कब्जा कर लिया और लोगों को मार डाला। 2019 में, मैंने उनके साथ युद्धविराम के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए बाद में उन्होंने युद्धविराम तोड़ा, हमारे लोगों को मार डाला और कैदियों की अदला-बदली नहीं की। ऐसे में आप किस तरह की कूटनीति की बात कर रहे हैं? इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की गारंटी की भी मांग की। 

वेंस ने दिया ये जवाब
इस पर जेलेंस्की को जवाब देते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस  ने कहा, ‘मैं उस तरह की कूटनीति के बारे में बात कर रहा हूं जो आपके देश के विनाश को समाप्त करने जा रही है। आपको अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहिए। राष्ट्रपति जी… संयुक्त राज्य अमेरिका के ओवल ऑफिस में आना और उस प्रशासन पर हमला करना अपमानजनक है जो आपके देश के विनाश को रोकने की कोशिश कर रहा है।’

बहस में ट्रंप भी कूदे
आगे ट्रंप भी इस बहस में कूद गए। उन्होंने  तेज आवाज में जेलेंस्की तरफ उंगली उठाते हुए कहा कि आप अच्छी स्थिति में नहीं हैं, रूस के साथ आपको समझौता करना पड़ेगा। आपको आभारी होना चाहिए कि युद्ध को समाप्त करवाया जा रहा है। हम जो महसूस कर रहे हैं, उसे डिक्टेट करने की आप स्थिति में नहीं हैं।

Why heated debate between Donald Trump and Ukrainian President Zelensky in America, know All updates in hindi

ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। – फोटो : PTI

आप इस स्थिति में नहीं कि हमें डिक्टेट कर सकें- ट्रंप
जेलेंस्की ने कहा कि ठीक है शुरू से बात करते हैं। पहले जंग से। युद्ध से हर किसी को दिक्कत होती है। आपको भी होगी। लेकिन आपके पास सुंदर समंदर जो है। अभी महसूस मत कीजिए, लेकिन एक दिन आपको यह भविष्य में महसूस जरूर होगा। भगवान आपका भला करे। इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे मत बताएं कि हमें क्या महसूस होगा। हम एक समस्या के समाधान की कोशिश कर रहे हैं। आप इस स्थिति में नहीं हैं कि हमें डिक्टेट कर सकें। आप इस स्थिति में नहीं हैं। हम बहुत बेहतर और ताकतवर महसूस करते हैं।

भड़के ट्रंप ने आगे कहा कि आपके हाथ में कुछ नहीं बचा है। आज से आपके बुरे दिन शुरू हो गए हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं।  इस तरह काम करना संभव नहीं है। 

Why heated debate between Donald Trump and Ukrainian President Zelensky in America, know All updates in hindi

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की – फोटो : ANI

आगे जेलेंस्की ने अपनी बात रखने की कोशिश की। उन्होंने युद्धविराम समझौते का विरोध किया। जेलेंस्की ने कहा कि वह कोई समझौता नहीं करेंगे। कीव पोस्ट के मुताबिक, जेलेंस्की ने कहा कि हमें सिर्फ युद्ध विराम की जरूरत नहीं है। हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने हर बार समझौते को तोड़ा है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने ट्रंप को युद्ध से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने दावा किया कि पुतिन अब तक 25 बार समझौते का उल्लंघन कर चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हत्यारा बताते हुए जेलेंस्की ने ट्रंप को भी उनके साथ नरमी दिखाने के लिए सावधान किया। जेलेंस्की ने ट्रंप से कहा कि वह पुतिन के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करें। 

 समझौते से हटे तो नहीं मिलेगी मदद
ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सख्त रहने से रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते में मदद नहीं मिलेगी। ट्रंप ने उन चिंताओं को खारिज किया कि वह रूसी नेता के साथ खुद को बहुत ज्यादा जोड़ते हैं।  ट्रंप ने ओवल ऑफिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा कि अगर मैं पुतिन के साथ खुद को नहीं जोड़ता, तो आप कभी भी सौदा नहीं कर पाएंगे। आप चाहते हैं कि मैं पुतिन के बारे में बुरी बातें कहूं और फिर उनसे सौदा करने की कोशिश करूं, लेकिन ऐसा नहीं होता।  मैं पुतिन के साथ गठबंधन नहीं कर रहा हूं। मैं किसी के साथ गठबंधन नहीं कर रहा हूं,  मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हूं और दुनिया की भलाई के लिए संवाद में शामिल हूं। पुतिन के लिए उनके (यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की) मन में जो नफरत है, उस तरह की नफरत के साथ समझौता करना मेरे लिए बहुत कठिन है। अगर आप चाहते हैं कि मैं सख्त हो जाऊं, तो आपने आज तक जितने भी इंसान देखे हैं, उनसे कहीं अधिक कठोर हो सकता हूं।

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी तो सात राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवा, बिजली गिरने व ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने के आसार हैं।

70 मिमी से अधिक बारिश के आसार
उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ तेज बरसात और भारी बर्फबारी तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में 70 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात व गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं, इन राज्यों में 70 मिमी तक बारिश हो सकती है।

गोवा और कर्नाटक के कई भागों में लू की आशंका
कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव या लू चलने का अंदेशा है।

उत्तर भारत में आ सकती है तापमान में गिरावट
अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं, उसके बाद धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं, अगले चार-पांच दिनों के दौरान भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मन्नार की खाड़ी में 55 किमी तक तेज हो सकती है तूफानी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु तट के साथ-साथ कोमोरिन के इलाकों, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। यह स्थिति 2 मार्च को भी बनी रह सकती है।

बरेली में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

बरेली में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राशन के डिपुओं में जबरदस्ती मक्की का आटा देने पर जताया रोष

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सस्ते राशन की दुकानों पर उपलब्ध करवाए गए मक्की के आटा जबरदस्ती कार्ड धारकों को देने पर लोगों ने रोष प्रकट किया है।

शादी में दूल्हा लेकर आया ऐसा गिफ्ट कि देखते ही भड़क गई दुल्हन; दरवाजे से लौटा दी बारात

Muzaffarpur Bihar news : bride groom marriage cancelled due to lehenga design and lehenga clothes

:एक शादी के दौरान कुछ ऐसी नोकझोंक हुई कि किसी के संभाले, मामला नहीं संभला। दुल्हन ने वर पक्ष के लाए कपड़े को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और कुछ लोगों ने साथ दे दिया। इसके बाद वह किसी के समझाने से नहीं मानी। चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर

वा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां की ओर से शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राथमिक पाठशाला चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘आंख मूंदकर खातों को फर्जी घोषित करने पर लगाम कसे आरबीआई’; बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्देश

Bombay High Court instructions RBI should stop blindly declaring accounts as fake

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और नीला गोखले की खंडपीठ ने यह बात उद्योगपति अनिल अंबानी की एक याचिका पर सुनवाई करने के दौरान कही, जिसमें उनके खाते को फर्जी घोषित किए जाने के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 10 अक्तूबर, 2024 के आदेश को चुनौती दी गई है। 

केंद्रीय विद्यालय की टीम और एसडीएम ने किया भूमि का निरीक्षण

केंद्रीय विद्यालय की टीम और एसडीएम ने गोकुल नगर भंजाल में केंद्रीय विद्यालय खोलने के स्थल का दौरा किया। 

मिड-डे-मील कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

जिला के सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए दोपहर का भोजन तैयार करने वाले मिड-डे-मील कर्मचारी खुद मानदेय को तरस रहे हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें