अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब अंबानी लॉन्च करेंगे एआई पर्सनल कंप्यूटर

Share

मुंबई: Reliance Industries लिमिटेड की सहयोगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स जल्द ग्राहकों के लिए क्लाउड बेस्ड एआई पर्सनल कंप्यूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है. रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानीने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कंपनी AI पर्सनल कंप्यूटर को डेवलप करने का काम कर रही है.

आकाश अंबानी ने इस अपकमिंग कंप्यूटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये सिस्टम किसी भी कंज्यूमर स्क्रीन के साथ कम्पैटिबल होगा. आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि किसी भी कंज्यूमर स्क्रीन के साथ इसे आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर कब तक इस प्रोडक्ट को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है.

मुंबई टेक वीक में आकाश अंबानी ने बताया कि हमारे पास जो कंज्यूमर ऐप्लिकेशन है उसे जल्द लॉन्च किया जाएगा. ये क्लाउड पीसी होगा जो कंप्लीट पीसी है जिसे आप अपने घर से भी एक्सेस कर पाएंगे. ये डिवाइस इतना पावरफुल होगा कि आप इसपर एआई ऐप्लिकेशन तक तैयार कर पाएंगे.

आकाश अंबानी ने कीमत को लेकर बताया कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे प्रोडक्ट्स को लॉन्च करें जिसे लाखों भारतीय इस्तेमाल करें. यही वजह है कि हम अर्फोडेबल प्राइस में बेहतर कंज्यूमर एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं. उदाहरण के लिए हमारे लेटेस्ट JioHotstar को ही देख सकते हैं. बता दें कि जियो हॉटस्टार प्लान्स की कीमतें काफी कम हैं जिस वजह से ये एक किफायती ओटीटी प्लेटफॉर्म बन गया है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें