अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से पूछा- कांग्रेस से बीजेपी समर्थक कब निकालेंगे?

Share

नई दिल्‍ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात के अहदाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा था कि अगर गुजरात की जनता का विश्वास जीतना है तो इन लोगों को अलग करना होगा और अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें निकालना होगा। अब उनके इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि राहुल गांधी कब उन नेताओं को बाहर कर रहे हैं जो पार्टी में रहकर भी भाजपा के समर्थक हैं।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं राहुल गांधी जी को उनके बयान के लिए बधाई देता हूं। मुझे याद है मैं जब एमपी के मुख्य मंत्री के रूप में गुजरात में प्रचार करने गया था तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं आरएसएस के खिलाफ ना बोलूं। हिंदू नाराज हो जाएंगे। संघ हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता। वह केवल धर्म के नाम से हिंदुओं को गुमराह कर उनका शोषण करता है। हिंदुओं के धर्मगुरु शंकराचार्य जी की हजारो वर्षों की स्थापित परंपरा है वह आज भी कायम है। उनमें से कौन से शंकराचार्य जी हैं जो आज बीजेपी, आरएसएस के समर्थक हैं। भाजपा शोषक तत्वों का समूह है जिसका एक मात्र उद्देश्य है लोगों को धर्म के नाम पर लूट कर सत्ता हासिल करना। उन्होंने कहा, कांग्रेस से बीजेपी समर्थक कब निकालेंगे राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं की पहचान करने की जरूरत है, जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि पार्टी का पहला काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के दो समूहों को अलग करना है – पहला जो पार्टी की विचारधारा को अपने दिल में रखते हैं और जनता के साथ खड़े हैं और दूसरे जो जनता से कटे हुए हैं, जिनमें से आधे भाजपा के साथ हैं।

गांधी का राज्य दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों पर केंद्रित है, जिसके लिए उन्होंने पार्टी की राज्य इकाई में बड़े बदलाव का संकेत दिया है और भाजपा को हराने के लिए एक मजबूत रणनीति का दावा किया है। उन्होंने कहा, गुजरात कांग्रेस में नेतृत्व और कार्यकर्ता स्तर पर दो तरह के लोग हैं। एक वो जो लोगों के प्रति ईमानदार हैं, वे उनके लिए लड़ते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। और दूसरे वो हैं, जो लोगों से कटे हुए हैं, उनका सम्मान नहीं करते हैं और उनमें से आधे भाजपा के साथ हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी का पहला काम इन दोनों समूहों का पता लगाना है, भले ही इसके लिए लोगों को हटाने की सख्त कार्रवाई करनी पड़े।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें