अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फलस्तीनी कार्यकर्ता की हिरासत के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर, 100 गिरफ्तार

Share

फलस्तीनी कार्यकर्ता और अमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र महमूद खलील को हिरासत में लिया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित खलील के समर्थकों ने मैनहट्टन में प्रदर्शन किया। गुरुवार को (अमेरिकी समय) प्रदर्शन के दौरान ट्रंप टावर में घुसे लगभग 100 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। मैनहट्टन में फलस्तीनी कार्यकर्ता के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोग ट्रंप टावर में घुसने का प्रयास करते दिखे। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को दूर करने के लिए प्रशासन ने करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने खलील को कोलंबिया विश्वविद्यालय में फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया है।

यहूदी वॉयस फॉर पीस ने आयोजित किया प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन यहूदी वॉयस फॉर पीस द्वारा आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारी लाल शर्ट पहने हुए थे और ‘हमारे नाम पर नहीं’ और ‘इस्राइल को हथियार देना बंद करो’ जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने ‘महमूद खलील को रिहा करो’ के नारे भी लगाए और कई बैनर फहराए।

लगभग 98 लोगों को गिरफ्तार किया: पुलिस
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, लगभग 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, ट्रंप टावर की लॉबी में घुसे 50 लोगों को वहां से ले जाकर पुलिस की गाड़ियों में बिठाया गया। पुलिस ने बताया कि किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोई सूचना नहीं है। 

गिरफ्तारी शुरू होते ही लगे फ्री फलस्तीन के नारे
NYPD के अधिकारियों ने जैसे ही प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना शुरू किया, उन्होंने ‘फ्री फलस्तीन’ और ‘पूरी दुनिया देख रही है’ जैसे नारे लगाए। बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन खलील की हिरासत के कुछ दिन बाद हुआ, जब ट्रंप प्रशासन ने उनका ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया था।

प्रदर्शनकारी ने विरोध प्रदर्शन का लाइव-स्ट्रीम किया
एक प्रदर्शनकारी ने ट्रंप टावर के एट्रियम के ऊपर की बालकनी से विरोध प्रदर्शन का लाइव-स्ट्रीम किया, जहां महिलाओं ने कहा कि वे पुरीम की छुट्टी के शुरू होने से पहले यहां हैं, जिसमें उन्होंने एस्तेर के साहस का जिक्र किया। उन्होंने साहस करके राजा से नरसंहार न करने की मांग की। 

ट्रंप ने खलील की गिरफ्तारी का स्वागत किया
इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खलील की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह ‘आने वाली कई गिरफ्तारियों में से पहली है।’ उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन ‘आतंकवादी समर्थकों’ को अमेरिका से पकड़ने और निर्वासित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी सरकार ने लिया प्रतिशोध: खलील के वकील
वहीं, खलील के वकील का कहना है कि अमेरिकी सरकार ने उनके मुवक्किल के खिलाफ प्रतिशोध लिया है, क्योंकि उन्होंने फलस्तीनियों के समर्थन में बयान दिया था और उनके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें