अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोविड के खिलाफ मैदान में सलमान खान, चैक की फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तैयार हो रहे फूड की क्वालिटी

Share

मुंबई |

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। वहीं जब से कोविड का कहर देश में शुरू हुआ है, उसके बाद से सलमान खान ने अपनी मदद का दायरा और भी बड़ा कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

फूड क्वालिटी चैक कर रहे सलमान खान
दरअसल सलमान खान कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बनाए जा रहे फूड की क्वालिटी चैक करने के लिए खुद ‘भाईजान्ज’ किचन में पहुंचे और खाना भी चख कर देखा। सोशल मीडिया पर सलमान खान के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि रविवार के लिए 5000 फूड पैकेट्स भाईजान किचन में तैयार हुए, जो फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए थे।

salman khan

राहुल कनल भी साथ में आए नजर
फोटोज और वीडियोज में सलमान खान के साथ राहुल कनल भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि राहुल कनल शिव सेना के यूथ विंग युवा सेना की कोर कमेटी मेंबर हैं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में राहुल ने कहा, ‘सलमान भाई फ्रंटलाइन वर्कर्स की बहुत इज्जत करते हैं। सलमान भाई की मां खुद अपने हाथ से बनाए भोजन का टिफिन उन पुलिस कर्मचारियों को देती हैं, जो उनके घर के बाहर मौजूद हैं। तो ऐसे में सलमान भाई ने सोचा कि लॉकडाउन चल रहा है और फ्रंटलाइन वर्कर्स 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं, ऐसे में उनके लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं और उनकी कुछ मदद करते हैं।’

सलमान खान के प्रोजेक्ट्स
बता दें कि सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने कई रिकॉर्ड्स बना दिए। फिल्म का पहला गाना सीटी मार सोमवार को रिलीज होगा। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में दिखेंगे। राधे के अलावा सलमान खान के खाते में कभी ईद कभी दिवाली, किक 3 और अंतिम शामिल हैं।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें