26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज भारत आएगा
> देशभर में महावीर जयंती का त्योहार मनाया जाएगा, स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी
> महावीर जयंती के मौके पर BSE और NSE स्टॉक मार्केट की छुट्टी रहेगी> आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा
1. टैरिफ पर ट्रंप का महाऐलान, चीन छोड़ सभी देशों पर 90 दिन की मोहलत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात बड़ा ऐलान कर दिया। ट्रंप प्रशासन ने व्यापार तनाव को कम करने के लिए कदम उठाया है। लेकिन, यह कदम सिर्फ चीन को छोड़कर बाकी देशों के लिए है। अमेरिका का चीन के साथ व्यापार युद्ध और तेज हो गया है। कारण है कि उस पर टैरिफ और बढ़ा दिए गए हैं। जबकि अन्य देशों को 90 दिनों की मोहलत दी गई है।
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज होने के साफ संकेत मिलने लगे हैं। ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ 125 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके पहले चीन ने जवाबी ऐक्शन लेते हुए अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 84 फीसदी किया था। इसी के साथ ट्रंप ने बाकी सभी देशों के लिए 90 दिनों के पॉज का भी ऐलान किया।
ट्रंप ने चीन को छोड़ बाकी सभी देशों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की ‘रोक’ लगाने की घोषणा की है। ये ऐसे टैरिफ होते हैं जो एक देश दूसरे देश की वस्तुओं पर इसलिए लगाता है क्योंकि उस दूसरे देश ने भी पहले से ही उसकी वस्तुओं पर टैरिफ लगाया हुआ है। यह एक तरह की जवाबी कार्रवाई होती है।
90-दिन ‘पॉज’ का मतलब है कि ट्रंप प्रशासन अगले 90 दिनों तक चीन को छोड़कर बाकी देशों के खिलाफ नए जवाबी टैरिफ लागू नहीं करेगा। शायद मौजूदा रेसिप्रोकल टैरिफ में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यह एक अस्थायी राहत है।
हालांकि, 90 दिनों की रोक केवल चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर लागू होगी। चीन के खिलाफ टैरिफ को लेकर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बल्कि ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया है।

2. कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन का संदेश- न्याय पथ
कांग्रेस की अहमदाबाद में हुई दो दिन के चिंतन और मंथन बैठक से जो निचोड़ सामने आया, उसे पार्टी ने न्याय पथ का नाम दिया है। देशभर से आए अपने लगभग 2000 आईसीसी डेलिगेट्स के बीच कांग्रेस ने जब प्रस्तावना के रूप में अपना आगामी संकल्प सामने रखा, तो वहां मौजूद तमाम प्रतिनिधियों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इनका अनुमोदन किया। राजस्थान के युवा नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जहां न्याय पाठ की संकल्पना सामने रखी तो वही पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद शशि थरूर ने उसका अनुमोदन किया।
कांग्रेस की अहमदाबाद में हुई दो दिन के चिंतन और मंथन बैठक से जो निचोड़ सामने आया, उसे पार्टी ने न्याय पथ का नाम दिया है। देशभर से आए अपने लगभग 2000 आईसीसी डेलिगेट्स के बीच कांग्रेस ने जब प्रस्तावना के रूप में अपना आगामी संकल्प सामने रखा, तो वहां मौजूद तमाम प्रतिनिधियों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इनका अनुमोदन किया। राजस्थान के युवा नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जहां न्याय पाठ की संकल्पना सामने रखी तो वही पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद शशि थरूर ने उसका अनुमोदन किया। उल्लेखनीय है कि साबरमती के तट से कांग्रेस ने दो संकल्पनाओं के प्रस्ताव को पारित किया, जिसमें से पहले प्रस्ताव देश के लिए था, जबकि दूसरा प्रस्ताव गुजरात पर केंद्रित था।
अपने अनुमोदन में कांग्रेस के थरूर ने कहा कि उनकी पार्टी को रोष, अतीत और नकारात्मक आलोचना की नहीं, बल्कि आशा, भविष्य और सकारात्मक विमर्श वाला दल होना चाहिए। साथ ही, पार्टी को उन मतदाताओं का समर्थन फिर से हासिल करने की कोशिश करनी होगी, जो 2009 में पार्टी के साथ थे। कांग्रेस को भविष्य की पार्टी होना चाहिए, सिर्फ अतीत की नहीं। सकारात्मक विमर्श वाली पार्टी होनी चाहिए, न कि केवल नकारात्मक आलोचना की।
राष्ट्रीय प्रस्ताव
लगभग सात पेज के प्रस्ताव में कांग्रेस ने सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक बिंदुओं के साथ-साथ राष्ट्रवाद, विदेश नीति, सर्वधर्म, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं से जुड़े बिंदु और संगठन की मजबूती से जुड़े तमाम बिंदुओं पर बात की। उल्लेखनीय है कि जिस तरह से भाजपा व संघ द्वारा देश में आपके विचार को आगे बढ़ाया जा रहा है और अपनी विरोधी विचारधाराओं के राष्ट्रवाद पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उसके मद्देनजर पार्टी ने राष्ट्रवाद पर अपना पक्ष रखने की कोशिश की।कांग्रेस ने राष्ट्रवाद की अपनी अवधारणा को सामने रखते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्रवाद का मतलब देश की भूभागीय अखंडता के साथ-साथ यहां रहने वाले लोगों का सामाजिक राजनीतिक आर्थिक सशक्तिकरण है। राष्ट्रवाद का मतलब सभी देशवासियों के लिए समान न्याय की अवधारणा और वंचित पीड़ितों शोषितों के अधिकारों की रक्षा और उत्थान के साथ-साथ भारत के बहुलतावादी स्वरूप का सम्मान है। पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का समाज राष्ट्रवाद को जोड़ने का है तो भाजपा व संघ का समाज को तोड़ने का।
प्रस्तावना में कांग्रेस ने भाजपा और संघ पर भारत की अनेकता को खत्म करने का लगाते हुए कहा का राष्ट्रवाद पूर्वाग्रह से ग्रसित है। कांग्रेस ने तंज करते हुए कहा कि जिस संघ ने देश की आजादी, खासकर के भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया, वही राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट बांटने का ठेका लिए हुए हैं। पार्टी ने बीजेपी और संघ के राष्ट्रवाद को छद्म और अवसरवादी करार देते हुए निशाना साधा कि बीजेपी के राष्ट्रवाद की प्राथमिकता देश नहीं, बल्कि सत्ताप्रियता है।
गौरतलब है कि बीजेपी की तरफ से लगातार राष्ट्रवाद के मुद्दे को उठाया जाता रहा है, ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा व संघ के राष्ट्रवाद का जवाब देने के लिए बाकायदा रणनीति के तहत एक सच सामने रखने की कोशिश की। इतना ही नहीं अपनी संकल्पना में कांग्रेस ने देश के सामने प्रजातंत्र का प्रहरी और संविधान का रक्षक बताने की कोशिश भी की। इस कोशिश में कांग्रेस ने ऐसी तमाम घटनाओं और उदाहरण का जिक्र किया जहां बीजेपी द्वारा संविधान या निशान लगाने की कोशिश की गई। फिर चाहे साल 2000 में समीक्षा संविधान की समीक्षा आयोग बनाने की बात हो या फिर 2024 के चुनाव में 400 पर का नारा देकर संविधान बदलने का दावा करना। दरअसल कांग्रेस राष्ट्रवाद और संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर देश के सामने इन दोनों बिंदुओं पर दोनों प्रमुख प्रिया दलों की सोच के अंतर को सामने रखने की कोशिश करती दिखी।
3. तहव्वुर राणा वापस आएगा और यहां कोर्ट उसे सजा देगी : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राणा वापस भारत आएगा और यहां की कोर्ट में पेश होगा। शाह ने कहा कि उसे संविधान के तहत सजा मिलेगी। गृह मंत्री ने राणा के प्रत्यर्पण को मोदी सरकार की कूटनीति की बड़ी सफलता बताया।
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जल्द ही मुंबई 26/11 हमले का आरोपी भारत आएगा। उन्होंने बांग्लादेश के साथ मौजूदा हालात पर भी बात रखी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने चीन में बैठकर पूर्वोत्तर भारत की बात की थी, इस पर शाह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर किसी को आंख नहीं डालने देंगे, एंट्री का तो सवाल ही नहीं उठता है।
गृहमंत्री ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हम पर आरोप लगाती हैं कि बीएसएफ घुसपैठ नहीं रोक पाती। पूरे देश को मालूम है कि बॉर्डर पर फेंसिंग के बाद भी 250 किलोमीटर पर फेंसिंग नहीं हुई। हमें 400 किलोमीटर एरिया में ममता जी फेंसिंग करने के लिए जमीन नहीं देती। उन्होंने पूछा कि घुसपैठियों के वोटर कार्ड कहां बने हैं? सारा वोटर कार्ड 24 परगना में ही बना हुआ है।
4. हज को लेकर सऊदी अरब ने बताया किन्हें मिलेगी अनुमति
सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हज करने के इच्छुक लोगों को केवल तभी ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी जब वे संबंधित सऊदी प्लेटफार्मों के माध्यम से बुकिंग करेंगे जो अधिकृत हज वीजा प्रदान करते हैं। मंत्रालय ने उन लोगों को चेतावनी दी जो हज में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए अवैध तरीकों का सहारा लेने की योजना बना रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे लोग तीर्थयात्रा के लिए बुकिंग के लिए अनौपचारिक चैनलों का उपयोग न करें।
5. RR ने GT के सामने घुटने टेके, टेबल में टॉप पर पहुंची गिल की टीम
आईपीएल 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार मिली है। गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को 58 रनों से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए गुजरात ने 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने लगातार विकेट खोए और अंत में टीम की पारी 20 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। यह गुजरात की लगातार चौथी जीत है और 8 पॉइंट के साथ टीम टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान को 5 मैचों में तीसरी हार मिली है।
रहीं ये 5 बड़ी खबरें
1. पुतिन ने भेजा दोस्त मोदी को न्योता, विक्ट्री डे परेड में शामिल होने रूस जा सकते हैं पीएम.रें
2. सोना अचानक औंधे मुंह गिरा, 1,050 रुपये लुढ़का, अब कितने हो गए दाम?..
3. तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पर कस सकता है कानूनी शिकंजा! चुनाव चिन्ह ‘नाव’ पर कोर्ट से नोटिस जारी..
4. डीडीए की दो हाउसिंग स्कीम,फ्लैट बुक करवाने का एक बार फिर मौका…
5.’जाट’ एडवांस बुकिंग: सनी देओल ओपनिंग डे पर नहीं मचा पाएंगे ‘गदर 2’ जैसा धमाल, जानें क्यों.





