अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उप प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव दे BJP ने नीतीश को ऑफर किया रिटायरमेंट प्लान!JDU तिलमिलाई

Share

पटना: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिटायरमेंट प्लान ऑफर किया है। अश्विनी चौबे का बयान आने के तुरंत बाद जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने साफ किया किया गृहमंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले रहे हैं। उनको उप प्रधानमंत्री का दर्जा प्राप्त कर दिया जाए तो बिहार धन्य होगा। इसके साथ ही हमें जगजीवन राम के बाद हमें दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल जाएगा। ये हमारी व्यक्तिगत इच्छा है।

अश्विनी चौबे का बयान आने के तुरंत बाद जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि कोई क्या कहते हैं यह व्यक्तिगत संदर्भ नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की राजनीतिक जोड़ी ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से लकवाग्रस्त घोषित करा दिया है। लोकसभा चुनाव में हमने 30 सीटों पर शानदार विजय पताका फहराया। 174 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर हमारी बढ़त है। नीतीश कुमार बिहार के लिए उम्मीद है, जिसमें एलजेपी, बीजेपी, रालोमो के केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें