अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वैश्विक नेताओं ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा*

Share

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई है जिनमें अधिकतर पर्यटक थे जो छुट्टियां बिताने यहां आए थे. आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया. इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनऔर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संकट की घड़ी में भारत के साथ खड़े होने की बात कही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि कश्मीर से आ रही खबर सुनकर व्यथित हैं. आतंक के खिलाफ अमेरिका, भारत के साथ खड़ा है. हम इस हमले में जान गंवा चुके लोगों के लिए शांति की प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के साथ हमारा पूरा सहयोग और गहरी संवेदना है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम हमले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने संदेश में इस हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि अपराध को किसी भी तरह न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता. दोषियों को सजा मिलेगी.

पुतिन ने किसी भी प्रारूप में आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के साथ खड़े होने और सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी जताई. उन्होंने कहा कि इस हमले में घायल हुए लोगों के साथ पूरी संवेदना है और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पहलगाम हमले पर कहा कि भारत में हुए आतंकी हमले से व्यथित हूं जिसमें कई लोगों की जान गई. इटली की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है. हम भारत और भारत के लोगों के साथ खड़े हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने पहलगाम हमले पर कहा कि कश्मीर में आतंकी हमले की खबर भयावह है. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और भारत के लोगों के साथ है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैं पहलगाम में नृशंस आतंकी हमले से दुखी हूं. आतंकवाद से निपटने में इजरायल, भारत के साथ खड़ा है. इजरायल के विदेश मंत्री गेडोन सार ने भी इस हमले की निंदा की.

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं. नेपाल आतंकवाद से निपटने की इस जंग में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. इस हमले के पीड़ितों में नेपाली नागरिक के होने की रिपोर्ट्स को सत्यापित कर रहे हैं और हरसंभव मदद मुहैया कराएंगे.

बता दें कि ये हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर को हुआ. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रेजिस्टेंट फ्रंट यानी टीआरएफ ने ली है. मृतकों की कुल संख्या अब तक 26 है, जिनमें यूपी से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के सैलानी शामिल हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें