अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नेता होने के नाते मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए*

Share

शिवराज बनाम तन्खा मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा की आपराधिक मानहानि याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले को आपसी सौहार्द से सुलझाने की अपील की है। अदालत ने सुनवाई करते हुए यह भी कहा कि नेता होने के नाते आपको मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए। पीठ ने अब इस मामले की सुनवाई 21 मई तक के लिए स्थगित कर दी है। इस मामले में निचली अदालत से जारी जमानती वारंट को चुनौती देने वाली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नेता होने के नाते आपको मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए। कोई आसमान नहीं गिर पड़ेगा। इस पर कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि राजनेताओं को मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए, लेकिन वकीलों को नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने सलाह देते हुए कहा कि ये ऐसे मामले हैं, जिन्हें अदालत के बाहर सुलझाया जा सकता है, तो कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर शिवराज सिंह अपने बयान के लिए खेद व्यक्त करते हैं, तो हम इसे सुलझाने पर विचार करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें