अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अगर मर्दों को पीरियड्स होते तो वे एक पल भी इस दर्द को सहन नहीं कर पाते-जान्हवी कपूर*

Share

मुंबई। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने महिलाओं के पीरियड्स के दर्द को कम आंकने वाले पुरुषों पर निशाना साधा। जान्हवी का कहना है कि अगर मर्दों को पीरियड्स होते तो वे एक पल भी इस दर्द को सहन नहीं कर पाते, और शायद तब पूरी दुनिया में युद्ध जैसा माहौल बन जाता। उन्होंने कहा कि कई बार जब महिलाओं का मूड खराब होता है या वे किसी बात पर बहस करती हैं, तो पुरुष उन्हें यह कहते हैं, क्या यह पीरियड्स का समय है? लेकिन जान्हवी का मानना है कि इस तरह की बातें महिलाओं के दर्द और भावनाओं को अनदेखा करने जैसी हैं।

उनका कहना है, अगर आप सच में हमारी भावनाओं को समझते हैं तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए, क्योंकि पीरियड्स का दर्द इतना गहरा होता है कि उसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता। जान्हवी ने आगे कहा, यह बहुत अजीब और गलत नजरिया है, क्योंकि मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, पुरुष इस दर्द और मूड स्विंग को एक मिनट भी सहन नहीं कर पाएंगे।

अगर मर्दों को पीरियड्स होते तो शायद पूरी दुनिया में परमाणु युद्ध जैसा माहौल बन जाता। जान्हवी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। जान्हवी कपूर की 2024 में तीन फिल्में रिलीज़ हुईं, जिनमें मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझन और देवरा पार्ट 1 शामिल हैं। अब एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, उनकी फिल्म परम सुंदरी 2025 में रिलीज़ होगी। जान्हवी तेलुगू फिल्म पेड्डी में भी नजर आएंगी, जिसमें राम चरण, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी होंगे। पेड्डी 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें