अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आतंकियों का पसंदीदा हथियार AK-47 की खोज पर पछताया बनाने वाला  मिखाइल कलाशनिकोव!*

Share

एके 47 बंदूक को बनाने वाले मिखाइल कलाशनिकोव अपने जीवन के अंतिम दिनों में अपनी सबसे बड़ी सफलता पर निराश नजर आते थे। जो बंदूक पहलगाम सहित दुनिया भर के आतंकी हमलों में इस्तेमाल होती है, उसके बारे में कुछ बातें यहां पर जानिए।

AK-47 एक बहुत ही जानी-माना हथियार है, एक ऐसी बंदूक जो युद्ध क्षेत्रों से लेकर शहरों तक, हर जगह दिखती है। इसके बनाने वाले मिखाइल कलाशनिकोव का निधन 94 साल की उम्र में साल 2012 में हुआ था। उनकी बनाई AK-47 सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और भाड़े के हत्यारों से लेकर आतंकियों तक का पसंदीदा हथियार बनी। इसलिए यह बंदूक दुनिया भर में बहुत मशहूर है। यहां जानिए एके 47 गन के बारे में कुछ खास बातें।

AK-47 का मतलब क्या होता है?

AK-47 का मतलब क्या होता है?

AK का मतलब है ऑटोमैटिक और कलाश्निकोव नाम इसके बनाने वाले के नाम पर रखा गया है। 47 का मतलब है कि यह बंदूक 1947 में बनी थी।

दुनिया में कितनी AK-47 हैं?

दुनिया में कितनी AK-47 हैं?

दुनिया में लगभग 7.5 करोड़ से 10 करोड़ AK-47 हैं। इसका मतलब है कि धरती पर हर 60 लोगों के लिए एक AK-47 है।
AK-47 कहां बनती है?

AK-47 कहां बनती है?

AK-47 अभी 20 से ज़्यादा देशों में बनती है। लेकिन चीन सबसे ज्यादा AK-47 बनाता है। रूस अब यह बंदूक नहीं बनाता है, लेकिन उसके पास बहुत सारी AK-47 मौजूद हैं।

क्या सारी AK-47 एक जैसी होती हैं?

क्या सारी AK-47 एक जैसी होती हैं?

AK-47 के कई अलग-अलग मॉडल और नाम हैं। लेकिन उन सभी का डिजाइन एक जैसा होता है। इनकी मैगजीन केले के आकार की होती है, जो इसकी पहचान है।

AK 47 बंदूक इतनी मशहूर क्यों है?

AK 47 बंदूक इतनी मशहूर क्यों है?

AK 47 का उपयोग दुनिया भर में आर्मी, आतंकी और कट्टरपंथी संगठनों की ओर से किया जाता है। एके 47 के मशहूर होने की बड़ी वजहें इसकी विश्वसनीयता, इसका आसान डिजाइन, उपयोग करने में आसान होना और कम कीमत है।

ऐसा कहा जाता है कि अगर AK 47 को कीचड़ में डालकर छोड़ दिया जाए और कई महीनों बाद निकालकर चलाया जाए तब भी एके 47 फायर करती है। इसे चलाने की ट्रेनिंग आसानी से किसी को भी दी जा सकती है। इसका मैंटिनेंस का खर्च बहुत कम या ना के बराबर है।

AK 47 की कीमत कितनी है?

AK 47 की कीमत कितनी है?

एके 47 कितने की आती है?

कुछ जगहों पर AK-47 सिर्फ 10 डॉलर में मिल जाती है. ज्यादातर जगहों पर यह 100 से 300 डॉलर में मिल जाती है। यह कीमत उस जगह के हालात पर निर्भर करती है। अगर कहीं लड़ाई-झगड़ा ज्यादा है, तो इसकी कीमत बढ़ जाती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें