सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के नाम पर सियासी घमासान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति और वाकपटुता की बीजेपी ने जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही सवाल भी उठाया कि अगर थरूर इतने काबिल हैं, तो उनकी अपनी पार्टी में उनकी जगह क्यों नहीं बन पा रही? बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस को थरूर से जलन है? या वो पार्टी की ‘हाई कमान’ से ज्यादा लोकप्रिय होने की सजा भुगत रहे हैं?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति और वाकपटुता की बीजेपी ने जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही सवाल भी उठाया कि अगर थरूर इतने काबिल हैं, तो उनकी अपनी पार्टी में उनकी जगह क्यों नहीं बन पा रही? बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस को थरूर से जलन है? या वो पार्टी की ‘हाई कमान’ से ज्यादा लोकप्रिय होने की सजा भुगत रहे हैं?”
ऑपरेशन सिंदूर के बाद थरूर को मिला खास मिशन
यह सारा खेल शुरू हुआ 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। सरकार ने इस हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया और थरूर को एक खास जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें सात दलों के एक समूह का नेतृत्व करना था, जो दुनिया भर में जाकर भारत का पक्ष रखेगा और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। थरूर ने एक्स पर लिखा, “जब देश को मेरी जरूरत होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा। जय हिंद!”
कांग्रेस की लिस्ट में थरूर का नाम गायब!
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने खुलासा किया कि राहुल गांधी ने इस मिशन के लिए कुछ नेताओं की लिस्ट किरेन रिजिजू को दी थी, लेकिन उसमें थरूर का नाम नहीं था। बीजेपी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, “इतने बड़े कद के नेता को कांग्रेस ने क्यों नजरअंदाज किया?” रमेश ने बाद में सफाई दी कि शायद रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से बाद में बात की, और किसी खास नाम पर चर्चा नहीं हुई।
कांग्रेस में अंदरूनी कलह?
थरूर के सरकार के साथ कदमताल करने से कांग्रेस के कुछ नेताओं की भवें तन गईं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं ने साफ कहा कि “यह व्यक्तिगत विचार रखने का समय नहीं है।” एक नेता ने तो थरूर पर ‘लक्ष्मण रेखा पार करने’ का आरोप तक लगा दिया। जयराम रमेश ने भी दो टूक कहा, “थरूर जो बोलते हैं, वो उनका निजी विचार है, पार्टी का नहीं।”
सात दलों के समूह में कौन-कौन शामिल?
सरकार ने इस मिशन के लिए अलग-अलग पार्टियों के ‘बेस्ट स्पीकर्स’ को चुना है, ताकि दुनिया को भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति समझाई जा सके। थरूर के अलावा इस लिस्ट में बीजेपी के रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडी(यू) के संजय झा, डीएमके की कनिमोझी, एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे शामिल हैं। चार नेता एनडीए से हैं, जबकि तीन इंडिया ब्लॉक से। मालवीय ने इस लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के चुने हुए नाम हैरान करने वाले हैं!”
पहलगाम हमला 22 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जो पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ एक सैन्य कार्रवाई थी। अब थरूर और उनका समूह दुनिया को यह बताएगा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कितना सख्त है। तिरुवनंतपुरम से सांसद और विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने इस पूरे मामले में गरिमा बनाए रखी। उन्होंने हाल के इंटरव्यू में ऑपरेशन सिंदूर और भारत के रुख का खुलकर समर्थन किया। लेकिन उनकी इस सक्रियता ने कांग्रेस के कुछ नेताओं को असहज कर दिया।
चंद पैसों के लिए देश से गद्दारी, हरियाणा की महिला यूट्यूबर गिरफ्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय एक चर्चित हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने कमीशन के माध्यम से पाकिस्तान वीज़ा प्राप्त किया था और वह वहां गई थीं। इसी दौरान पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एक कर्मचारी दानिश से उनके करीबी संबंध बन गए। सूत्रों का कहना है कि यहीं से उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क शुरू हुए।
7 टीम 58 धुरंधर… किस देश जाएगा कौन सा डेलिगेट्स? शशि थरूर के जिम्मे ये नेशन
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के एक्शन को दुनिया के तमाम देशों को जानकारी देने के लिए 7 भारतीय डेलिगेट्स जल्द ही रवाना होंगे। इसमें बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता शामिल हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन नेताओं की पूरी लिस्ट जारी की है। यह कदम भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और एकजुट नीति को दर्शाता है, जिसके तहत विभिन्न देशों में जाकर भारत अपनी रणनीति और कार्रवाई को स्पष्ट करेगा। आइए, देखते हैं कि कौन सा नेता किस डेलिगेशन ग्रुप में है और वे किन देशों का दौरा करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के एक्शन को दुनिया के तमाम देशों को जानकारी देने के लिए 7 भारतीय डेलिगेट्स जल्द ही रवाना होंगे। इसमें बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता शामिल हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन नेताओं की पूरी लिस्ट जारी की है। यह कदम भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और एकजुट नीति को दर्शाता है, जिसके तहत विभिन्न देशों में जाकर भारत अपनी रणनीति और कार्रवाई को स्पष्ट करेगा। आइए, देखते हैं कि कौन सा नेता किस डेलिगेशन ग्रुप में है और वे किन देशों का दौरा करेंगे।
डेलिगेशन की लिस्ट
ग्रुप-1 (जिन देशों का दौरा करना है: सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया)
- बैजयंत पांडा, सांसद, बीजेपी (नेता)
- डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद, बीजेपी
- फांगोन कोन्याक, सांसद, बीजेपी
- रेखा शर्मा, सांसद, बीजेपी
- असदुद्दीन ओवैसी, सांसद, एआईएमआईएम
- सतनाम सिंह संधू, सांसद, नामांकित
- गुलाम नबी आजाद
- राजदूत हर्ष श्रींगला
ग्रुप-2 (जिन देशों का दौरा करना है: यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क)
- रवि शंकर प्रसाद, सांसद, बीजेपी (नेता)
- डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, सांसद, बीजेपी
- प्रियंका चतुर्वेदी, सांसद, शिव सेना (यूबीटी)
- गुलाम अली खटाना, सांसद, नामांकित
- डॉ. अमर सिंह, सांसद, आईएनसी
- समिक भट्टाचार्य, सांसद, बीजेपी
- एमजे अकबर
- राजदूत पंकज सरन
ग्रुप-3 ( जिन देशों का दौरा करना है: इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर)
- संजय कुमार झा, सांसद, जदयू (नेता)
- अपराजिता सारंगी, सांसद, बीजेपी
- यूसुफ पठान, सांसद, एआईटीसी
- बृज लाल, सांसद, बीजेपी
- डॉ. जॉन ब्रिटास, सांसद, सीपीआई (एम)
- प्रदीप बुरमान, सांसद, बीजेपी
- हेमंग जोशी, सांसद, बीजेपी
- सलमान खुर्शीद
- राजदूत मोहन कुमार
ग्रुप-4 (जिन देशों का दौरा करना है: यूएई, लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सिएरा लियोन)
- श्रीकांत शिंदे, सांसद, शिव सेना (नेता)
- बांसुरी स्वराज, सांसद, बीजेपी
- ईटी मोहम्मद बशीर, सांसद, आईयूएमएल
- अतुल गर्ग, सांसद, बीजेपी
- डॉ. समीत पाठक, सांसद, बीजेपी
- सुमन कुमारी मिश्रा, सांसद, बीजेपी
- एसएस अहलूवालिया
- राजदूत सुजान चिनॉय
ग्रुप-5 (जिन देशों का दौरा करना है: अमेरिका, पनामा, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया)
- डॉ. शशि थरूर, सांसद, आईएनसी (नेता)
- सरफराज अहमद, सांसद, जेएमएम
- जीएम हरीश बालयोगी, सांसद, टीडीपी
- शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद, बीजेपी
- भुबनेश्वर कालिता, सांसद, बीजेपी
- मिलिंद मुरली देवरा, सांसद, शिव सेना
- तरंजीत सिंह संधू
- तेजस्वी सूर्या, सांसद, बीजेपी
ग्रुप-6 (जिन देशों का दौरा करना है: स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया, रूस)
- कनिमोझी करुणानिधि, सांसद, डीएमके (नेता)
- राजीव राय, सांसद, एसपी
- मीयान अलताफ अहमद, सांसद, आईएनसी
- कैप्टन बृजेश चौटाला, सांसद, बीजेपी
- प्रेम चंद गुप्ता, सांसद, बीजेपी
- डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद, आप
- राजदूत मंजीव एस पूरी
- राजदूत जावेद अशरफ
ग्रुप-7 (जिन देशों का दौरा करना है: मिस्र, कतर, अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका)
- सुप्रिया सुले, सांसद, एनसीपी (एससीपी) (नेता)
- राजीव प्रताप रुडी, सांसद, बीजेपी
- विक्रम जीत सिंह सहाय, सांसद, आप
- मनीष तिवारी, सांसद, आईएनसी
- अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद, बीजेपी
- लव श्रीकृष्ण देवरायलु, सांसद, बीजेपी
- आनंद शर्मा
- वी. मुरलीधरन
- राजदूत सईद अकबरुद्दीन
यह डेलिगेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को वैश्विक मंच पर पेश करेगा और ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाइयों के बारे में विस्तार से बताएगा।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 100 KM घुसकर दुश्मनों को मारा : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। गांधीनगर जिले के कोलावाड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पूरी दुनिया भारतीय सेना की क्षमता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने लगभग 100 आतंकवादियों को मार गिराया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। गांधीनगर जिले के कोलावाड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पूरी दुनिया भारतीय सेना की क्षमता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने लगभग 100 आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादी संगठनों के मुख्यालयों को तबाह कर दिया और 15 सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नष्ट कर दिया। इससे अंततः पाकिस्तान की वायु सेना की जवाबी हमला करने की क्षमता कम हो गई।
महिलाओं के सम्मान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया
शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं के सम्मान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले कई वर्षों तक नियमित अंतराल पर आतंकवादी हमले होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान से आते थे, हमारे सैनिकों और लोगों को मारते थे और चले जाते थे। वे बम विस्फोट करते थे और भारत के खिलाफ साजिश रचते थे। लेकिन तब उन्हें कभी कोई जवाब नहीं दिया गया।
बारिश ने केकेआर को प्लेऑफ की रेस से बाहर किया
आईपीएल 2025 का रिस्टार्ट उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होनी थी। बारिश की वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। बेंगलुरु में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी। इस मैच के दौरान भी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी और वैसा ही हुआ। टॉस से पहले से बारिश शुरू हो गई। एक बार बीच में रुकी लेकिन फिर आ गई। अंत में अंपायर्स ने इस रद्द करने का फैसला किया। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गए हैं।

आईपीएल 2025 का रिस्टार्ट उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होनी थी। बारिश की वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। बेंगलुरु में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी। इस मैच के दौरान भी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी और वैसा ही हुआ। टॉस से पहले से बारिश शुरू हो गई। एक बार बीच में रुकी लेकिन फिर आ गई। अंत में अंपायर्स ने इस रद्द करने का फैसला किया। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गए हैं।
केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीद खत्म
बारिश की वजह से आरसीबी के खिलाफ मैच रद्द होने के साथ ही केकेआर का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है। पिछले सीजन टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था लेकिन इस बार प्लेऑफ में भी नहीं जा पाई। 13 मैचों में 5 जीत के साथ केकेआर के 12 पॉइंट हैं। दूसरी बार टीम का मुकाबला बारिश की वजह से धुला है। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ हुआ मैच भी पूरा नहीं हो पाया था।
आरसीबी को करना होगा इंतजार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 12 मैचों के बाद रजत पाटीदार की टीम के 17 पॉइंट हो गए हैं। हालांकि इसके बाद भी आरसीबी को अभी तक प्लेऑफ में जगह नहीं मिली है। टीम को अगले राउंड में जाने के लिए अभी एक और पॉइंट चाहिए। टीम को अभी दो मुकाबले खेलने हैं। 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम के मुकाबला बाकी हैं।
चार टीमें रेस से बाहर हो चुकीं
आईपीएल 2025 से चार टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हुआ था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स बाहर हुई। सनराइजर्स हैदराबाद सीजन से बाहर होने वाली तीसरी टीम रही। अभ केकेआर का भी सफर समाप्त हो गया है। आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स अभी प्लेऑफ की रेस में हैं।
बाल ठाकरे ने अमित शाह को दिलवाई थी जमानत, नरेंद्र मोदी भी गए थे मातोश्री मदद मांगने? संजय राउत ने किताब में किया दावा
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को एक किताब लॉन्च की। किताब का नाम है ‘नरकातला स्वर्ग’। इसका मतलब है ‘नरक में स्वर्ग’। इस किताब में कई दावे किए गए हैं। एक दावा है कि बाल ठाकरे ने अमित शाह की मदद की थी। किताब के अनुसार, अमित शाह गुजरात के MLA थे। उन पर एक एनकाउंटर का केस चल रहा था। बाल ठाकरे ने जज और CBI अफसर से बात करके उनकी जमानत करवाने में मदद की थी।

किताब में यह भी लिखा है कि शरद पवार UPA सरकार में मंत्री थे। तब उन्होंने नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार करने का विरोध किया था। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। यह बात 2002 के गोधरा दंगों के बाद की है।
चंद्रशेखर बावनकुले ने की जांच की मांग
किताब लॉन्च के मौके पर कई बड़े नेता मौजूद थे। UBT शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार और गीतकार जावेद अख्तर भी वहां थे। महाराष्ट्र BJP के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने किताब नहीं पढ़ी है, लेकिन मुझे कुछ अंश भेजे गए थे। संजय राउत ने न्यायिक प्रक्रिया के बारे में कुछ विवादास्पद बातें कही हैं। यह बहुत गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए।’
गोधरा मामले का जिक्र
चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा कि मोदीजी को गोधरा मामले में SC से क्लीन चिट मिल गई थी और अमित शाह की गिरफ्तारी राजनीतिक थी। संजय राउत नैतिक रूप से दिवालिया हैं और यह सब राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं।
उद्धव ठाकरे बोले- मुझे याद नहीं
उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या अमित शाह हमारे घर मदद मांगने आए थे, तो मैं कहूंगा कि मुझे याद नहीं है, क्योंकि जो भी भलाई की जाती है, उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।’
पीएसएलवी सी-61 में आई तकनीकी खराबी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ईओएस-09 उपग्रह का प्रक्षेपण कर दिया है। हालांकि, कुछ ही मिनटों के बाद तीसरे चरण में तकनीकी खराबी आने के कारण उपग्रह को कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका। इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष में इस उपग्रह को भेजने का मकसद वैज्ञानिकों को सटीक तस्वीरें मुहैया कराना था, जिससे आपदा प्रबंधन आसान होता। बता दें कि पीएसएलवी सी-61 रॉकेट का प्रक्षेपण 5.59 बजे हुआ था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ईओएस-09 उपग्रह का प्रक्षेपण कर दिया है। हालांकि, कुछ ही मिनटों के बाद तीसरे चरण में तकनीकी खराबी आने के कारण उपग्रह को कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका। इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष में इस उपग्रह को भेजने का मकसद वैज्ञानिकों को सटीक तस्वीरें मुहैया कराना था, जिससे आपदा प्रबंधन आसान होता। बता दें कि पीएसएलवी सी-61 रॉकेट का प्रक्षेपण 5.59 बजे हुआ था।
पीएसएलवी-सी61 के प्रक्षेपण के बाद ISRO प्रमुख का बयान
PSLV-C61 के प्रक्षेपण के बाद आई तकनीकी खराबी को लेकर इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा, तीसरे चरण के संचालन के दौरान परेशानी हुई। वैज्ञानिक अवलोकन कर रहे हैं। मिशन पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि डाटा का विश्लेषण करने के बाद इसरो इस मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी देगा।

इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई तीव्रता; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं
2

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप के झटकों को लेकर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि 17-18 मई की दरम्यानी रात भारतीय समयानुसार करीब 2:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जानमाल का नुकसान नहीं
भूकंप का केंद्र 58 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
पंजाब से बंगाल तक मानसून पूर्व बारिश, हरियाणा समेत 10 राज्यों में गर्मी और लू
पंजाब और हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। इसके बावजूद, उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इन राज्यों में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल, दो से तीन दिनों तक गर्मी, उमस और लू से कोई राहत भी नहीं मिलती नजर आ रही है। हालांकि, अगले पांच-छह दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे उन राज्यों में मौसम कुछ ठंडा हो सकता है।

मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। अगले 5-7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान पंजाब, राजस्थान के कई हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 41-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के बांदा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां तक हिमालयी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर तापमान 35-41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। गुजरात, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्से तो पहले से ही गर्मी की चपेट में चल रहे हैं।
अगले पांच-छह दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। अगले 5-7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। रविवार को झारखंड के लगभग 20 जिलों में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- मानसून पूर्व बरसात से तरबतर हुई मुंबई : मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मानसून पूर्व बारिश हुई। कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ भी बौछारें पड़ीं। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को भी महानगर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से मुंबई में गर्मी और उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। बारिश से इसमें कुछ आई है।
- शनिवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, अंडमान द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
दिल्ली में लू का था अलर्ट, दोपहर बाद बदला मौसम, हुई तेज बारिश
दिल्ली में शनिवार को लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तापमान में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 18-19 और जम्मू संभाग में 18 मई को लू चलने की संभावना है।
तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि :
आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार से शनिवार सुबह तक की अवधि के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 60-90 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में हवा की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटे रही।
ओडिशा-बिहार में बिजली गिरने से 12 की मौत
ओडिशा और बिहार में बीते 24 घंटे में आंधी-तूफान के साथ बारिश व बिजली गिरने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा में छह महिलाओं समेत नौ और बिहार में तीन लोगों की जान गई। ओडिशा के कोरापुट जिले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं, जाजपुर और गंजम जिलों में दो-दो और ढेंकनाल और गजपति जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गई। बिहार के सहरसा जिले में चक्रवाती तूफान में 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए।
चेहरा मासूम, नीयत में गद्दारी: जासूस ज्योति ने जट रंधावा के नाम से सेव किया शाकिर का नंबर
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के दो और आरोपी शनिवार को हरियाणा में पकड़े गए। हिसार पुलिस ने यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। तीन बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति को पहलगाम आतंकी घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी आईबी ने संदिग्धों की सूची में शामिल किया था। देश की खुफिया सूचनाएं साझा करने का इनपुट मिलने के बाद से ज्योति के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैस किए जा रहे थे। इसके अलावा नूंह जिले के नगीना थाने के राजाका गांव से अरमान को गिरफ्तार किया गया है। अरमान व्हाट्सएप के माध्यम से देश की सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था। कोर्ट ने ज्योति को 5 दिन और अरमान को छह दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले 13 मई को पानीपत से नोमान इलाही और 16 मई को कैथल से देवेंद्र सिंह ढिल्लो को जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।


दानिश के कहने पर पाकिस्तान में मिली सुविधा
हिसार के डीएसपी कमलजीत ने बताया कि न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाती है। जांच में पता चला है कि वह 2023 में वीजा लगवाने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी। वहां उसकी मुलाकात एहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई। इसके बाद उसने दानिश से फोन पर संपर्क शुरू कर दिया और तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की। पाकिस्तान में दानिश के कहने पर उसके जानकार अली अहवान से मिली। अली अहवान ने ज्योति के ठहरने व घूमने का प्रबंध करने के साथ उसकी मुलाकात पाकिस्तानी इंटेलीजेंस के अधिकारियों से कराई। ज्योति ने पुलिस को बताया कि दानिश के कहने पर वह पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के शाकिर उर्फ राणा शाहबाज से मिली और उसका मोबाइल नंबर भी लिया।
जट रंधावा के नाम से सेव किया शाकिर का नंबर
डीएसपी ने बताया कि किसी को पता नहीं चले इसलिए ज्योति ने शाकिर का फोन नंबर अपने मोबाइल में जट रंधावा नाम से सेव किया। भारत आने के बाद वह शाकिर सहित अन्य से व्हाटसएप, स्नैप चैट, टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क में रहने लगी और देश विरोधी सूचनाएं उन तक पहुंचाने लगी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने दानिश को जासूसी के आरोप में वांछित घोषित कर रखा है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार
सोशल मीडिया एकाउंट पर रखी नजर
आईबी से इनपुट मिलने के बाद हिसार पुलिस ने ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसके वीडियो, फोन कॉल भी खंगाले गए। शुक्रवार रात करीब दो बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्योति ने भारतीय सैन्य ठिकानों से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी। पाकिस्तानी एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने के लिए सक्रिय रूप से ज्योति का इस्तेमाल किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ज्योति के पीआईओ के एक व्यक्ति के साथ नजदीकी संबंध हैं। ज्योति ने पाकिस्तान के अलावा इंडोनेशिया के बाली की भी यात्रा कर चुकी है।

पिता बोले- बेटी बेकसूर
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि उनकी बेटी बेकसूर है। वह पाकिस्तान गई थी, लेकिन उसने कोई गलत काम नहीं किया। वह पाकिस्तान सरकार से वीजा लेकर गई थी। उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है। उनके घर कभी कोई पाकिस्तानी नहीं आया। न ही कभी किसी पाकिस्तानी ने फोन किया।
ट्सएप से सैन्य सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था नूंह का अरमान
नूंह के राजाका गांव अरमान पुत्र जमील लंबे समय से भारतीय सेना, डिफेंस एक्सपो और अन्य सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान के नंबरों से हुई बातचीत, चैटिंग, फोटो और वीडियो मिले हैं। मोबाइल में दो सिम कार्ड और दो आईएमईआई नंबर चिह्नित हुए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि उसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है, वह किसके संपर्क में था और क्या उसके अलावा और लोग भी इस रैकेट का हिस्सा हैं। नूंह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 व देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अब चार हजार पूर्व सैनिक संभालेंगे घाटी में सुरक्षा की कमान
जम्मू-कश्मीर के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए अब पूर्व सैनिकों की भी सेवाएं ली जाएंगी। प्रदेश सरकार ने इससे संबंधित जम्मू-कश्मीर के सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वीकृत योजना के अनुसार, इस पहल के लिए 4,000 पूर्व सैनिकों की पहचान की गई है। इनमें से 435 पूर्व सैनिकों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, जो स्थानीय सुरक्षा स्थितियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की क्षमता रखते हैं।

पोस्ट मामले में सीक्रेट सर्विस ने पूर्व FBI निदेशक कोमी से की पूछताछ
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी से सीक्रेट सर्विस ने पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करेंगी। मामले की जांच जारी है।
अमेरिका के पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘8647’ का पोस्ट डालने के बाद जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। पोस्ट को लेकर सीक्रेट सर्विस ने पूर्व एफबीआई निदेशक से पूछताछ की है। इसकी पुष्टि शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोमी के इस पोस्ट को कुछ लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए खतरा बताया था।
क्रिस्टी नोएम ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करना जारी रखूंगी। मामले की जांच जारी है। हालांकि, जब इस संबंध में मीडिया ने संपर्क किया तो होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने मामले में और जानकारी नहीं दी। वहीं, सीक्रेट सर्विस ने पूर्व बयान को दोहराते हुए कहा कि वह अपने संरक्षित लोगों के लिए किसी भी संभावित खतरे की पूरी तरह से जांच करता है। कोमी के पोस्ट को गंभीरता से लिया है।
सीक्रेट सर्विस के फील्ड ऑफिस पहुंचे कोमी
क्रिस्टी नोएम के अनुसार, सीक्रेट सर्विस और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्व एफबीआई निदेशक कोमी के पोस्ट को लेकर एक जांच शुरू की। सीक्रेट सर्विस मामले को खतरा के रूप में देख रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोमी शुक्रवार को सीक्रेट सर्विस के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने स्वेच्छा से एजेंटों से मुलाकात की।

पुतिन-जेलेंस्की से कल फोन पर बात करेंगे ट्रंप, यूक्रेन में युद्धविराम के लिए डालेंगे दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे। ट्रंप ने कहा है कि वह पहले पुतिन और बाद में जेलेंस्की से बात करेंगे। इस दौरान वह यूक्रेन में युद्धविराम के लिए दबाव डालेंगे। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ बातचीत यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे। इसके बाद, वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और विभिन्न नाटो देशों के नेताओं से भी बात करेंगे। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ बातचीत यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के बारे में होगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘उम्मीद है कि यह एक अच्छा दिन होगा, युद्धविराम होगा और यह बहुत ही हिंसक युद्ध, जो कभी नहीं होना चाहिए था, समाप्त होगा।’ क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ट्रंप से फोन पर बातचीत होने की पुष्टि की, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
पुतिन ने ठुकराया था जेलेंस्की से आमने-सामने मिलने का प्रस्ताव
ट्रंप ने यह घोषणा रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम पर सीधी बातचीत विफल होने के एक दिन बाद की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जेलेंस्की से तुर्किये में आमने-सामने मिलने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। यूक्रेन और अमेरिका सहित उसके पश्चिमी सहयोगी चाहते हैं कि 30 दिन का युद्धविराम हो। इस बीच, शनिवार को ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रोम की यात्रा के दौरान रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की। उन्होंने सुझाव दिया कि वेटिकन रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के लिए उपयुक्त स्थान हो सकता है।




