अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*विद्युत मंडल की लापरवाही से ग्राम नैनोद में करंट फैला, गाय और बछड़े की मौत*

Share

*शिकायत के बाद भी करंट बंद नहीं किया विद्युत मंडल ने, दिनभर जनजीवन से होता रहा खिलवाड़*

इंदौर ।आज सुबह करीब 8:30 बजे शहर सीमा से लगे ग्राम नैनोद में विद्युत पोल के सपोर्टिंग वायर में करंट फैलने से एक गाय और बछड़े की मौत हो गई । गाय ग्यावन  थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत मंडल से शिकायत की तथा कहा कि करंट को तत्काल बंद करें ,अन्यथा गांव में कोई बड़ी घटना हो सकती है । गाय की मौत सुबह 8:30 बजे हुई लेकिन शाम को 5:00 बजे तक विद्युत मंडल का कोई अधिकारी कर्मचारी  करंट बंद करने के लिए घटनास्थल पर नहीं पहुंचा । विद्युत मंडल की इस लपरवाही से ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है।

 संयुक्त किसान मोर्चा के बबलू जाधव ,रामस्वरूप मंत्री, शैलेंद्र पटेल सहित नैनोद ग्राम के ग्रामीणों ने विद्युत मंडल की इस लापरवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि ग्रामीण अंचल में आए दिन ऐसी घटनाएं होती है जिससे न केवल पशु बल्कि जनजीवन का भी नुकसान होता है ,लेकिन विद्युत मंडल अपनी लाइनों को सुधारने के लिए तैयार नहीं है । नैनोद में  भी करंट फैलने की सुबह 8:30 बजे  शिकायत की गई थी लेकिन शाम तक विद्युत मंडल ने  शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया । विद्युत पोल को व्यवस्थित रखने के लिए जो सपोर्टिंग तार लगाया जाता है, उसमें करंट बह रहा है । जिसके चलते कभी भी कोई भी बच्चा या अनजान व्यक्ति उसे छू सकता है ,जिससे उसकी जान भी जा सकती है ।

आपने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस तरह की लापरवाही करने वाले क्षेत्रीय अधिकारियों पर कार्रवाई करें और विद्युत करंट से जिस किसान की पशु हानि हुई है उसे मुआवजा दिया जाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें