पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा से जोड़कर, सोशल मीडिया पर एक घायल महिला की पुरानी फोटो को फिर से शेयर किया जा रहा है.
हालांकि, हमने पाया कि ये घटना बंगाल में नहीं, बल्कि नवंबर 2020 में बांग्लादेश के चटगांव में हुई थी.
दावा
फोटो शेयर कर दावे में लिखा जा रहा है: “आबरू लूट गयीं बंगाल की…क्या ये महिला नहीं, क्या बंगाल की बेटी नहीं, क्या बंगाली और महिला केवल ममता ही है । धिक्कार उन को जो महिला है और ममता का अब भी बेशर्मी से समर्थन कर रही है”
(नोट: ये फोटो आपको विचलित कर सकती हैं)
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फोटो को इसी दावे के साथ शेयर किया है. इनके आर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.





