S-400 ने पहली बार किया यूक्रेनी F-16 का शिकार
रूस का दावा है कि एस-400 मिसाइल सिस्टम ने यूक्रेन के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। यह पहली बार है जब एस-400 ने एफ-16 को निशाना बनाया है। रूसी कंपनी ने एस-400 के क्रू को इनाम दिया है। कंपनी ने एफ-16 को मार गिराने वाले 12 क्रू सदस्यों को 15 मिलियन रूबल का भुगतान किया।
रूस ने दावा किया है कि उसके S-400 मिसाइल सिस्टम ने यूक्रेनी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यह पहला मौका है, जब S-400 ने F-16 का शिकार किया है। इस घटना के बाद रूस में S-400 ऑपरेट करने वाले सैनिकों को खूब सारा इनाम भी दिया गया है। इस घटना से अमेरिका की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि वह दुनिया में F-16 का सबसे बड़ा ऑपरेटर और एकमात्र निर्माता है। इस विमान को दुनिया के दर्जनों देश इस्तेमाल करते हैं, जिनमें भारत का पड़ोसी पाकिस्तान भी शामिल है।

रूसी कंपनी ने S-400 के क्रू को इनाम से नवाजा
TASS की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल उद्योग के लिए प्रॉपेंट्स बनाने वाली फोरेस कंपनी ने F-16 को मार गिराने में शामिल S-400 सिस्टम के 12 क्रू सदस्यों को 15 मिलियन रूबल (लगभग $195,000) का भुगतान किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पुरस्कार समारोह 29 मई को सीमा क्षेत्र में कमांडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।
इससे पहले, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि Su-35S लड़ाकू विमान ने S-400 सिस्टम को निशाना बनाने की जानकारी दी होगी, ताकि मार गिराने में आसानी हो। ऐसा माना जाता था कि F-16 की कम ऊंचाई और S-400 से बहुत अधिक दूरी के कारण यह सिस्टम के एंगेजमेंट रेंज से बाहर हो गया होगा। हालांकि, पुरस्कार विजेताओं में किसी भी Su-35S पायलट की अनुपस्थिति से पता चलता है कि केवल S-400 सिस्टम ने ही यूक्रेनी F-16 का पता लगाया, उसे ट्रैक किया और बाद में मार गिराया।
फोरस ने किया था इनाम का ऐलान
इससे पहले, सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के मौके पर बोलते हुए, फोरस के डायरेक्टर जनरल सर्गेई शमोटयेव ने कहा था कि उनकी कंपनी यूक्रेन में मार गिराए गए पहले F-16 फाइटर जेट के लिए 15 मिलियन रूबल का बोनस देगी। यूक्रेनी वायुसेना ने 16 मई को अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से बताया कि F-16 से संपर्क टूट गया था, जब वह अनिर्दिष्ट “कार्य” कर रहा था।
सिंधु जल संधि के निलंबित होने से बौखलाया पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को ‘पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने’ को खारिज कर दिया और कहा कि पाकिस्तान भारत को संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए सिंधु जल संधि को स्थगित रखकर लाखों लोगों का जीवन खतरे में नहीं डालने देगा। शरीफ ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में जब ग्लेशियरों के संरक्षण पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) का मुद्दा उठाया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को “पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने” को खारिज कर दिया और कहा कि पाकिस्तान भारत को संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए सिंधु जल संधि को स्थगित रखकर लाखों लोगों का जीवन खतरे में नहीं डालने देगा। शरीफ ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में जब ग्लेशियरों के संरक्षण पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) का मुद्दा उठाया।
शहबाज शरीफ ने क्या कहा
‘डॉन’ समाचार पत्र ने शरीफ के हवाले से बताया, ‘सिंधु बेसिन के पानी के बंटवारे से संबंधित सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का एकतरफा और अवैध फैसला बेहद खेदजनक है।’ प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में कहा, ‘संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए लाखों लोगों की जान को खतरे में डालने नहीं दिया चाहिए और पाकिस्तान ऐसा नहीं होने देगा। हम कभी लक्ष्मण रेखा को नहीं लांघने देंगे।’
इस सम्मेलन में 80 संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों और 70 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा की थी। दोनों देशों ने बीच जल विवाद को सुलझाने और सिंधु बेसिन की छह मुख्य नदियों के पानी के बंटवारे के लिए 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभम द्विवेदी पत्नी को दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी सबसे पहले पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। प्रधानमंत्री को देखते ही शुभम द्विवेदी की पत्नी फफक-फफक कर रोने लगी। वहीं, शुभम के पिता संजय द्विवेदी की आंखों में भी आंसू थे। पीएम ने उन्हें सांत्वना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे शुभम के पिता के पास पहुंचकर उनके कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी सबसे पहले पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। प्रधानमंत्री को देखते ही शुभम द्विवेदी की पत्नी फफक-फफक कर रोने लगी। वहीं, शुभम के पिता संजय द्विवेदी की आंखों में भी आंसू थे। पीएम ने उन्हें सांत्वना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे शुभम के पिता के पास पहुंचकर उनके कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए। पीएम ने कहा कि उनको भी इस घटना को लेकर गहरा दुख है। उन्होंने परिवार से साफ कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका है, खत्म नहीं हुआ है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लंबी है और जारी है। पीएम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जब तक आतंकियों को खत्म नहीं करेंगे, छोड़ा नहीं जाएगा।
शुभम के पिता ने बताई पूरी कहानी
शुभम की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि पीएम मोदी भी बहुत दुखी थे। यह उनके चेहरे और उनकी भावनाओं से समझ में आ रहा था। उन्होंने पापा (शुभम के पिता) के पास जाकर उनके ऊपर कंधे पर हाथ रखा। पीएम ने कहा कि आपके साथ पूरा देश खड़ा है। वह पहलगाम आतंकी हमले से बहुत दुखी थे। ऐशान्या ने कहा कि पीएम ने हमसे 22 जुलाई की घटना के बारे में विस्तार से बातचीत की। करीब 10 मिनट तक वह परिवार के साथ रहे। उन्होंने हमारी बातों को सुना। मैंने कहा कि हमें लगता है कि आतंकी हमें अंदरूनी रूप से कमजोर करना चाहते थे। उन्होंने भी इस बात को माना।
भारत पर दबाव बना रहे अमेरिका और QUAD देश, रूस का बड़ा दावा
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने क्वाड को लेकर दावा किया कि भारत व्यापार के उद्देश्य से इस गठबंधन में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि क्वाड के सदस्य देश भारत पर सैन्य गठबंधन में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। लावरोव ने रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय तंत्र को फिर से शुरू करने का भी सुझाव दिया है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने क्वाड को लेकर बड़ा दावा किया है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड के सदस्य देशों में शामिल है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भारत सिर्फ व्यापार के उद्देश्य से क्वाड गठबंधन में शामिल हुआ था, जबकि समूह के देश पहले से ही नौसैनिक और अन्य सैन्य अभ्यास आयोजित करने का प्रयास कर रहे थे।। उन्होंने दावा किया कि अब क्वाड के सदस्य देश और अमेरिका भारत पर सैन्य गठबंधन में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, भारत की तरफ से सर्गेई लावरोव के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। चीन शुरू से ही क्वाड को एक विरोधी समूह के रूप में देखता है।
‘भारत ने रूस को क्या बताया था’
उन्होंने कहा, “हमने उस समय अपने भारतीय मित्रों से बात की थी और उन्होंने हमें बताया था कि क्वाड में शामिल होने में उनकी दिलचस्पी सिर्फ आर्थिक प्रकृति के व्यापार और अन्य शांतिपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए है।” उन्होंने बताया कि “व्यवहार में, क्वाड के अन्य देश पहले से ही नौसैनिक अभ्यास और अन्य सैन्य अभ्यास आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं, क्वाड के तहत नहीं।”
लावरोव ने चेतावनी दी कि ये गतिविधियां समूह को सैन्यीकृत करने के एक बड़े एजेंडे का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “वे इन अभ्यासों में सभी चार देशों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। और मुझे यकीन है कि हमारे भारतीय मित्र, वे इस उकसावे को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।”
आरआईसी को फिर एक्टिव करेगा चीन
रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि रूस-भारत-चीन (आरआईसी) त्रिपक्षीय तंत्र को फिर से शुरू करने का सही समय है। उन्होंने नई दिल्ली और बीजिंग के बीच सीमा पर तनाव में कथित कमी का हवाला दिया। लावरोव ने रूस के पर्म में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “अब, जैसा कि मैं समझता हूं, भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति को शांत करने के तरीके पर एक समझ बन गई है, मुझे लगता है कि इस आरआईसी तिकड़ी को फिर से शुरू करने का समय आ गया है।” लावरोव ने पूर्व रूसी प्रधानमंत्री येवगेनी प्रिमाकोव की पहल पर मूल रूप से स्थापित आरआईसी प्रारूप को एक मूल्यवान मंच बताया, जो पहले विदेश मंत्रियों के स्तर पर और आर्थिक, व्यापार और वित्तीय क्षेत्रों में 20 से अधिक बार आयोजित किया गया था।
आखिरी 12 गेंदों में मुंबई इंडियंस ने यूं पलट दी बाजी
मुल्लांपुर में खेले गए रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने छठे आईपीएल खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 208 रन ही बना सकी।

आईपीएल 2025 के रोमांचक एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए अपने छठे खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत थी और राहुल तेवतिया मैदान पर थे, लेकिन ग्लीसन ने शुरुआती 3 गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए, जबकि आखिरी 3 गेंदें अश्वनी कुमार ने कीं और मैच बचा लिया। उन्होंने शाहरुख खान को आउट भी किया। मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 6 विकेट पर 208 रनों तक ही पहुंच सकी। उसके लिए सबसे अधिक साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का के दम पर 80 रनों की पारी खेली, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके, हालांकि जसप्रीत बुमराह 4 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट झटकने के साथ ही सबसे किफायती रहे। अब क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत एक जून को पंजाब किंग्स के साथ अहमदाबाद में होगी, जिसकी विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 3 जून को फाइनल खेलेगी।
पहाड़ सरीखे लक्ष्य के आगे शुभमन गिल का बल्ला दे गया धोखा
229 रनों के पहाड़ सरीखे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआती अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने। वह एक रन पर LBW आउट दिए गए, जबकि तुरंत DRS लिया लेकिन काम नहीं बना। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 रन देकर दबाव बनाया तो तीसरे ओवर में साई सुदर्शन ने ट्रेंट बोल्ट को दूसरी गेंद पर छक्का लगाया, जबकि कुसल मेंडिस ने दो और छक्के जड़ते हुए इस ओवर में कुल 21 रन कूट डाले। इन दोनों ने रनों के बहाव को कम नहीं होने दिया और यही वजह
गुजरात की पारी संभलते दिख रही थी कि बड़ी हिट लगाने के चक्कर में अपना बैलेंस खोने वाले कुसल मेंडिस ने पिछला पैर स्टंप्स पर दे मारा। सेंटनर की गेंद पर अजीब तरीके से आउट होने वाले कुसल ने 10 गेंदों में 2 छक्के और एक चौका के दम पर 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद गुजरात के खेमे में सन्नाटा पसर गया। हर किसी को इस विकेट की कीमत पता थी। कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच आशीष नेहरा का चेहरा पीला पड़ गया था। इस तरह से 64 रनों की साझेदारी टूट गई।
एलिमिनेटर में ये 5 गलतियां नहीं होती तो गुजरात टाइटंस जीत सकती थी मैच
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शुरुआती मौके बनाए, लेकिन घटिया फील्डिंग के कारण टीम को हार मिली। खास तौर से रोहित शर्मा के तीन-तीन कैच छूटे जो गुजरात को महंगा पड़ गया।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में कुसल मेंडिस का हिट विकेट होना भी गुजरात के लिए महंगा पड़ गया। कुसल मेंडिस साई सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को अच्छे संभाल लिया था, लेकिन कुसल मेंडिस की गलती ने मुंबई इंडियंस को मैच में वापसी का मौका दे दिया जो गुजरात के हार का कारण बनी।
करामाती खान के नाम मशहूर राशिद खान इस पूरे सीजन में गुजरात के लिए बेअसर रहे। उम्मीद थी कि एलिमिनेटर जैसे करो या मरो मैच में वह टीम के कुछ काम आएंगे और कुछ जरूरी विकेट निकालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मैच में राशिद ने 4 ओवर में 31 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। बॉलिंग में राशिद का नहीं चल पाना भी गुजरात की हार का कारण बना।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात को मिली हार का एक बड़ा शुभमन गिल की बेअसर कप्तानी भी रही। शुरुआत में फील्डरों से हुई गलती को लेकर शुभमन बुरी तरह से भड़कते हुए दिखे। इसके कारण टीम के खिलाड़ी भी अलग-थलग पड़ गए, जिससे गुजरात मुंबई के खिलाड़ी पिछड़ते हुए दिखे।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने गेंदबाजी में जमकर रन लुटाए। कोएत्जी ने अपने तीन ओवर में 51 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट नहीं मिला। बॉलिंग में कोएत्जी का महंगा साबित रहना भी गुजरात की हार का एक बड़ा कारण बना।
बुमराह ने यॉर्कर गेंद से वाशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड किया
वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज थे और कुछ देर तक ठहरने के बाद ट्रेंट बोल्ट को एक ही ओवर में गगनचुंबी दो छक्के और एक चौका मारा तो कुल 18 रन लूट लिए। अब गुजरात गेम में लौटते दिख रही थी। हालांकि, 14वें ओवर में मुंबई ने अपने सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई तो उन्होंने तीर सी यॉर्कर डालते हुए सुंदर को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस गेंद को देखकर हर कोई अवाक था, जबकि सुंदर 24 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के के दम पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 24 और राहुल तेवतिया ने 11 गेंदों में नाबाद 16 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन गुजरात को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
मुंबई इंडियंस की पारी का रोमांच, हिटमैन की फिफ्टी
इससे पहले रोहित शर्मा के 50 गेंद में 81 रन और पदार्पण करने वाले जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट पर 228 रन बनाए। पिच पर क्वालिफायर-1 मैच की तरह घास नहीं थी लिहाजा मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए, जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे।
रोहित शर्मा के खूब छूट कैच
रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया। बेयरस्टो (22 गेंद में 47 रन) ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरुआत दी। इंग्लैंड टीम से बाहर इस बल्लेबाज ने हाल ही में यॉर्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। वह इस मैच से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं।
रोहित ने राशिद खान को लिया निशाने पर
पावरप्ले में स्पिनर साई किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किए। मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र में पावरप्ले में मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया।
आखिरी में सूर्या-तिलक की कैमियो पारी
मुंबई का स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 113 रन था। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्कों के साथ किया। तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएत्जी को 3 छक्के लगाकर मुंबई को 228 तक पहुंचाया।




