अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*समाजवाद शाश्वत एवं स्थायी विचारधारा*

Share

*हथियारों का व्यवसाय युद्ध का बड़ा कारण:रघु ठाकुर*

इन्दौर। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि समाजवाद शाश्वत एवं स्थायी विचारधारा है जिस पर चल कर ही भारत बेहतर देश बनेगा। उन्होंने कहा कि हथियारों का व्यवसाय ही युद्ध का बड़ा कारण है।

श्री ठाकुर स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबसे दुनिया बनी है तभी से समाजवाद का उदय हुआ है। यह ईश्वरीय विचारधारा है जो बराबरी के सिद्धांत पर टिकी है। प्रकृति ने प्रारब्ध से सिखाया है कि उसके लिये सब समान है। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के गंगा स्नान में यह सिद्ध हुआ है।

श्री ठाकुर ने कहा कि आज भी समाजवादी आंदोलन प्रासंगिक है क्योंकि समाज आज भी आशा भरी निगाहों से हमारी तरफ देखता है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ अपनों की वजह से समाजवादी पिछड़ गए हैं इसलिये लोहिया की नीति अनुसार हमें सुधार की शुरुआत घर से ही करना होगी। उन्होंने यह भी माना कि समाजवादी आंदोलन की कमजोरी के कारण पूराने साथी ‘यहां-वहां’ जूड़ गए हैं।

श्री ठाकुर ने कहा कि आज दुनिया में गैर जरूरी कारणों से युद्ध हो रहे हैं। हथियारों का बड़ा कारोबार इसकी मुख्य वजह है। भारत-पाक युद्ध के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जितनी मर्तबा भारत के दुश्मन देशों से युद्ध हुए हैं राजनीति हावी हो जाती है। सेना जीत कर भी हार जाती है। उन्होंने बढ़ते विदेशी कर्ज और सैन्य खर्चों को अनावश्यक बताया और कहा कि तमाम युद्धों का हल समाजवाद में ही निहित है।

समाजवादी नेता श्री ठाकुर ने कहा कि देश में आर्थिक विषमता की खाई बढ़ती जा रही है जो घृणा और वैमन्यस्ता पैदा कर रही है। आम आदमी 300 रु. रोज कमा रहा है और अडाणी-अंबानी हजारों करोड़ कमा रहे हैं। पूरी दुनिया में विषमता का दौर समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा है, क्योंकि पूंजीवाद हल नहीं है।

एक प्रश्न के जवाब में श्री ठाकुर ने कहा कि 1975 के आपातकाल में संवैधानिक आपातकाल लगार प्रजातंत्र की हत्या की गई थी, लेकिन आज के दौर में भय का ऐसा वातावरण तैयार कर दिया गया है कि जनता स्वत: कमजोर और सरकार ताकतवर हो गई है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति जैसी हस्ती प्रधानमंत्री के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहने पर मजबूर रहती है तो किसी और की बिसात क्या रह गई। भाजपा के कार्यकर्ता भी इस घूटन को महसूस कर रहे हैं।

श्री ठाकुर ने म.प्र. की डॉ.मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठकों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि डेस्टीनेशन मैरिज की तर्ज पर यहां-वहां कैबिनेट की बैठके तो की जा रही है, लेकिन सरकार फैसले क्या ले रही है यह समीक्षा का विषय है। राजभवन, राजबाड़ा जैसे स्थानों पर बैठक करके प्रजातंत्र का अपमान किया जा रहा है।

प्रारंभ में श्री रघु ठाकुर का स्वागत प्रवीण खारीवाल, मनोहर लिंबोदिया, आकाश चौकसे, मीना राणा शाह एवं वीरेन्द्र वर्मा  ने किया। सोनाली यादव और दीपक माहेश्वरी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।आभार रामस्वरूप मंत्री ने व्यक्त किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें