अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खंडवा में लापरवाही… वैक्सीन के लिए 200 मीटर में एक हजार लोगों की कतार

Share

खंडवा/

जिला अस्पताल के बी ब्लॉक में हो रहे वैक्सीनेशन को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का मैनेजमेंट फेल साबित हुआ। सोमवार को कोवैक्सिन के दूसरे डोज के लिए अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 200 मीटर लंबी लाइन में एक हजार से ज्यादा लोग ठूंस-ठूंसकर खड़े थे। अब सरकार बताए कि ये लोग संक्रमण लेकर जाएंगे या इसकी चेन तोड़ेंगे।इधर, कोविड के जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह भी सोमवार को जिले के दौरे पर थे। उन्होंने कोविड की समीक्षा के साथ महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण पर ले जाया गया, लेकिन यहां नहीं ले गए।लोगों का कहना है, काश! मंत्री जी वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर भी व्यवस्था का हाल जान लेते। यहां लंबी कतारों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। बुजुर्ग महिला-पुरुष सभी लोग एक साथ खड़े थे।

बुरे हाल : ढाई घंटे में आ रहा नंबर

वैक्सीन लगाने गए मोहित, लाड़की बाई का कहना है कि वे सुबह 9 बजे से वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। दोपहर के 12 के बाद भी नंबर नहीं आया। सुबह से चाय-नाश्ता करके आए थे। भूख लगने के साथ प्यास भी लगी है, लेकिन इतनी लंबी लाइन तोड़कर तो जा नहीं सकते।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें