अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*जानिए बच्चेदानी में कैंसर के पाँच लक्षण* 

Share

       डॉ. नेहा

बच्चेदानी का कैंसर महिलाओं में होने वाला बेहद गंभीर मामला है. अधिकतर महिलाएं कैंसर के शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर देती है जिस वजह से कैंसर का पहला स्टेज पार कर जाता है.

    कुछ महिलाओं को आखिरी स्टेज कैंसर होने पर पता चलता है. लक्षण की पहचान कर इस गंभीर रोग से बचा जा सकता है.

    बच्चेदानी में कैंसर को मेडिकल भाषा में एंडोमेट्रियल कैंसर कहा जाता है. भारत में बच्चेदानी में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महिलाएं अक्सर शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर देती है ऐसे में कैंसर की स्थिति गंभीर हो जाती है. 

 लक्षण बताते हैं कि बच्चेदानी का कैंसर पहला स्टेज पार कर रहा है :

    *1. बॉडी पैन :*

     शरीर के अलग-अलग हिस्से में दर्द 

पेट के निचले हिस्से में दर्द, पीठ या पैरों में दर्द होना बच्चेदानी में कैंसर का संकेत हो सकता है. पेट के निचले हिस्से और पीठ में लगातार दर्द बना रहना भी बच्चेदानी कैंसर की बड़ी चेतावनी हो सकती है. 

*2. वजाइनल ब्लीडिंग :*

बच्चेदानी कैंसर की कंडीशन में असामान्य ब्लीडिंग हो सकती है. यह ब्लीडिंग पीरियड्स साइकल के बीच में हो सकती है. बिना किसी वजह हैवी ब्लीडिंग या लंबे समय तक ब्लीडिंग होती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

*3. वजाइनल डिस्चार्ज :*

बच्चेदानी में कैंसर की स्थिति में वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या बढ़ सकती है. डिस्चार्ज से मवाद, बदबू और गुलाबी डिस्चार्ज हो सकता है. इस संकेत को देखते ही डॉक्टर के पास जाएं. 

*4. पेशाब और मलत्याग में दिक्कत :*

   बच्चेदानी में कैंसर होने पर पेशाब और मल त्याग में दिक्कत आ सकती है. पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है. कुछ महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है, क्योंकि कैंसर ग्रथ आस-पास की नसों को भी प्रभावित करता है. 

*5. वजन कम होना :*

बिना किसी वजह से अचानक तेजी से वजन कम होना भी बच्चेदानी में कैंसर का बड़ा संकेत हो सकता है. अगर आपका वजन बिना किसी वजह से कम हो रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें