देपालपुर :- कु. युक्ति पिता दीपेश यादव के जन्मदिन पर दादाजी श्री प्रेम सिंह यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक द्वारा सेवा भारती की बालिकाओं के शैक्षणिक एवं भोजन के लिए ₹ 2100 का चेक मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के सोहन लाल परमार को प्रदान किया । युक्ति के जन्मदिन के इस अवसर पर परिवार द्वारा यज्ञ कर आहुति प्रदान की। श्री यादव के इस पुनीत कार्य की अनेक समाजसेवी एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी, एवं बालिका के दीर्घायु होने की कामना की ।
युक्ति दीपेश यादव के जन्मदिन पर 2100 का समर्पण





