अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पीएम मोदी साइप्रस से जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंने कनाडा रवाना*

Share

दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेता रविवार को कनाडा के रॉकीज में ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज ही कनाडा पहुंचेंगे। वे साइप्रस से रवाना हो गए हैं। सम्मेलन पर इस्राइल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छेड़े गए व्यापार युद्ध का साया मंडरा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स उपहार में दिया। आंध्र प्रदेश का यह खूबसूरत सिल्वर क्लच पर्स पारंपरिक धातु के काम को आधुनिक शैली के साथ जोड़ता है। इसमें मंदिर और शाही कला से प्रेरित विस्तृत पुष्प डिजाइन हैं। विशेष अवसरों के लिए मुख्य रूप से उपयोग किए जाने वाले यह पर्स अब एक स्टाइलिश एक्सेसरी का आइटम है, जो आधुनिक तरीके से भारत की समृद्ध शिल्प परंपरा को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस को कश्मीरी सिल्क कालीन भेंट किया। यह कालीन गहरे लाल रंग का है, जिस पर हल्के पीले और लाल रंग के बॉर्डर हैं। इसमें पारंपरिक बेल और ज्यामितीय आकृतियां हैं। यह दो रंगों वाला बेहतरीन कालीन है, जो देखने के कोण और रोशनी के आधार पर रंग बदलता हुआ दिखाई देता है।  कश्मीरी रेशम कालीन भारत की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत की उत्कृष्ट कृतियां हैं, जिन्हें कश्मीर घाटी में कुशल कारीगरों द्वारा सदियों पुरानी हाथ से गांठ लगाकर बनाया गया है। इन कालीनों में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता- झीलों, चिनार के पेड़ों और फूलों के पैटर्न से प्रेरित जटिल डिजाइन हैं। 

निकोसिया परिषद की सदस्य मिशेला काइथ्रेओटी म्हाल्पा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए सम्मान के तौर पर उनके पैर छुए। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति से परिचित होने के लिए उनकी सराहना की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें