अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के राजेश अग्रवाल दूसरी बार लंदन के डिप्टी मेयर बने

Share

इंदाैर

इंदौर के राजेश अग्रवाल को लंदन के नवनिर्वाचित मेयर सादिक खान ने लगातार दूसरी बार डिप्टी मेयर (बिजनेस) नियुक्त किया है। अग्रवाल का कार्यकाल 2024 तक रहेगा। इससे पहले वे जुलाई 2016 में डिप्टी मेयर बने थे। इंदौर के सेंट पॉल स्कूल से शिक्षा हासिल करने वाले अग्रवाल वहां दो कंपनियां संचालित करते हैं।

उनका पांच साल का कार्यकाल ब्रेक्जिट और कोविड जैसी चुनौतियों के बीच भी उपलब्धियों से भरा रहा। इस नियुक्ति पर अग्रवाल ने भास्कर से कहा- दूसरी बार ये अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है। लंदन ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मैं इस कार्यकाल में भी अपनी 100 फीसदी क्षमता से लंदन के लोगों के लिए काम करूंगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मेयर का चुनाव जीते सादिक खान ने अगले तीन साल के लिए नौकरी को पहली प्राथमिकता बनाया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें