अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आरोपी के नाखून निकालने,1 लाख रु. मांगने के आरोप में आजाद नगर टीआई लाइन अटैच

Share

इंदौर

परिजन ने पुलिस पर आरोपी के नाखून निकालने, बुरी तरह पीटने और एक लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर बदमाश है। उस पर 22 अपराध दर्ज हैं। वह सोमवार सुबह शौच जाने के बहाने थाने से हथकड़ी सहित भाग गया था। पुलिस जवानों ने उसे चिड़ियाघर के पास घेराबंदी कर दबोच लिया था। मारपीट के फोटो और आरोप के बाद एसपी ने आजाद नगर टीआई को लाइन अटैच कर दिया है। आजाद नगर पुलिस ने एक वृद्ध पर हमला करने के बाद आरोपी रामराज सिंह को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी की बहन खुशबू खाना देने पहुंची और उसे घायल हालत में देखा तो उसके फोटो ले लिए।

एसपी बागरी ने सीएसपी शर्मा को दिए जांच करने के आदेश
इसके बाद आरोपी के परिजन ने एसपी को फोटो और वीडियो सौंपा। साथ ही आरोप लगाया कि टीआई और थाने के स्टाफ ने युवक को बुरी तरह पीटा। पिंचिस से उसके पैर के नाखून निकाल लिए। टीआई और स्टाफ ने उनसे 1 लाख रुपए भी मांगे। आजाद नगर टीआई ने आरोपों को नकारा और कहा कि थाने से भागने के बाद वह नाले में कूदा था।

इससे पैर का नाखून टूटा और वह घायल हुआ है। पूरे मामले में एसपी आशुतोष बागरी ने सीएसपी नंदनी शर्मा को जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि परिजन ने जो वीडियो और फोटो दिए हैं, उसी के आधार पर हमने टीआई को लाइन अटैच कर जांच के आदेश दिए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें