अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

14 माह बाद ‘प्रभु’ ने दिए इंदौर को दर्शन, कहा- अब हम कम्फर्टेबल

Share

इंदौर

कोरोना संक्रमण के 14 माह बीतने के बाद पहली बार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी इंदौर आए। रेसीडेंसी में दो घंटे तक स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की। जब उनसे मौत के आंकड़े छिपाने, अस्पतालों में बेड और रेमडेसिविर की मारामारी, वैक्सीन के शॉर्टेज पर सवाल किए गए तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। बस इतना ही कहा कि फिलहाल हम कम्फर्टेबल स्थिति में आ गए है।

मंत्रीजी ये क्या सिखा गए इंदौर को!
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी अपनी कॉन्फ्रेंस में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करा सके। दो और मंत्री सिलावट व ठाकुर, सांसद लालवानी और तमाम अफसर भी इस पर खामोश ही रहे।

…और ऐसे कम्फर्टेबल हैं हम 5 दिन में सिर्फ एक बार आए रेमडेसिविर

इंजेक्शन कहां हैं इंदौर में पिछले 5 दिनों में एक बार मंगलवार को 768 रेमडेसिविर मिले, जरूरत करीब 2 हजार रोज की है। मंत्री बोले- इंदौर को 43 हजार इंजेक्शन दिए हैं।

महंगा इलाज धारा 144 लागू करने के बाद भी अस्पताल मनमानी वसूली कर रहे हैं। मंत्री ने कहा-सरकार ने कोविड उपचार योजना शुरू की है। आयुष्मान भारत का लाभ देंगे।

टीका ही नहीं लग रहा टीकाकरण कछुआ चाल से चल रहा है। रात-रातभर इंतजार के बाद भी स्लॉट बुक नहीं हो रहे। मंत्री ने कहा- 20 मई तक 9 लाख डोज मिल जाएंगे।

इस दुर्दशा के लिए किसकी अदूरदर्शिता जिम्मेदार, जवाब में सिर्फ चुप्पी

मप्र में वायरस के कितने म्यूटेशन सक्रिय हैं?
स्ट्रेन जांचने की प्रदेश में लैब नहीं है। सैंपल अन्यत्र भेजे हैं। इतना कह सकते हैं कि सभी स्वस्थ्य हैं।

नेताओं ने ही लोगों को नकली इंजेक्शन दिए?
किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी लिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। रासुका लगाएंगे।

बेड नहीं मिलने से हुई मौत के लिए कौन जिम्मेदार है?
कोविड का किसी को अंदाजा नहीं था। सरकार ने सड़क, रेल और हवाई मार्ग से ऑक्सीजन मंगवाई।

मौत के आंकड़े छुपाने की जरूरत क्या है?
कुछ नहीं छिपा रहे। श्मशान में 3 प्रकार के दाह संस्कार हो रहे हैं, पॉजिटिव, सस्पेक्ट व सामान्य।

तीसरी लहर की कुछ तैयारी है या भगवान भरोसे?
सौ एयर सेपरेशन यूनिट बना रहे हैं। कुछ जगह पर एक हफ्ते में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें