अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच शांति और हथियारों के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर*

Share

*अमेरिका इजरायल कि हमलावर और युद्ध परख नीतियों के खिलाफ वामपंथी समाजवादी दलों नेकिया प्रदर्शन*

इंदौर ।इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर तथा ईरान पर अमेरिका के हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण दुनिया चाहने वाले लोग अब मैदान में आने लगे हैं तथा इदौर मैं भी शांति चाहने वाले नागरिकों ने वामपंथी समाजवादी दलों के आव्हान पर आज मालवा मिल चौराहे पर प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन कारियों का नतृत्व रामस्वरूप मंत्री, रुद्रपाल यादव, राहुल निहुरे, प्रमोद नामदेव,सी एल सर्रावत आदि ने किया। प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, एसयूसीआई, समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों ने  हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हथियारों के सौदागर देश दुनिया में युद्ध का माहौल बना रहे है और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बलवती हो गई है । अमेरिका ने ईरान पर जो मिसाइल दागी है उसका दुनिया भर में विरोध हो रहा है । यहां तक की ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिकी जनता भी सड़क पर है । पूरी दुनिया के लोग आज जब रोजगार और रोटी की लड़ाई लड़ रहे हैं तब ट्रंप और नेतन्याहूं जैसे सामज्यवादी लोग दुनिया को युद्ध की भट्टी में झोंक देना चाहते हैं। इसका विरोध करना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की गुट निरपेक्ष नीति को रसातल में डाल दिया है और फिलिस्तीन की जगह  इजराइल का समर्थन कर रहे हैं यह सरासर भारत को पीछे धकेलने वाला निर्णय है ।

प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप सेरामस्वरूप मत्री, रुद्रपाल यादव, राहुल निहोरे,प्रमोद नामदेव, अर्शी खान,सोनू शर्मा. सुमित सोलंकी भारतसिंहचौहान,अंतरसिंह,आशीष,राजकुमार ,नेहा, दीक्षा ,संगीता, मान्या सिंहकरीना, पूजा ,खुशी ,गगन योगी आदि शामिल थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें