अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अगले हफ्ते खत्म हो सकता है मध्यप्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बना सस्पेंस*

Share

मध्यप्रदेश में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ? अब पार्टी किसे मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपेगी ? ये वो सवाल हैं जो बीते कुछ दिनों से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खासे चर्चाओं में है। जनवरी महीने में नौ बार में बीजेपी ने सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था। लेकिन अभी तक अलग अलग कारणों से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान टलता गया। अब ऐसे संकेत हैं कि अगले हफ्ते एमपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

अगले हफ्ते मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष..

मध्यप्रदेश बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसका इंतजार अगले हफ्ते खत्म हो सकता है। अगले हफ्ते एमपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को राजधानी भोपाल आएंगे। वे मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के प्रबल दावेदार..

अगर मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद के दावेदारों की बात की जाए तो कई दिग्गज नेताओं के नाम लंबे समय से चर्चाओं में हैं।

vd sharma

1. वीडी शर्मा- खजुराहो सांसद और वर्तमान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनने के सशक्त दावेदार हैं। वीडी शर्मा शुभंकर अध्यक्ष माने जाते हैं और इसकी वजह उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश में भाजपा की अपार सफलता है जिसमें 2023 विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के साथ ही 2024 लोकसभा चुनावों में पहली बार 29 में से 29 सीट पर ऐतिहासिक जीत शामिल है। सदस्यता अभियान में भी मध्यप्रदेश पूरे देश में अग्रणी रहा। वीडी शर्मा की काबिलियत और राजनीतिक समझ की तारीफ बीएल संतोष, जेपी नड्डा भी कर चुके हैं।

narottam mishra

2. नरोत्तम मिश्रा- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण चेहरे के तौर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद नरोत्तम मिश्रा लगातार संगठन में सक्रिया हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक भी हैं जिन्होंने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराया।

hemant khandelwal

3. हेमंत खंडेलवाल – बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे चौंकाने वाला है। तमाम दिग्गज नेताओं के बीच हेमंत खंडेलवाल का नाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारों में सामने आ रहा है । हेमंत खंडेलवाल वर्तमान में विधायक होने के साथ ही कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

faggan singh

4. फग्गन सिंह कुलस्ते- मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम भी चर्चाओं में हैं। आदिवासी चेहरा होने के साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते काफी अनुभवी भी हैं और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

lal singh arya

5. लाल सिंह आर्य- अनुसूचित जाति के होने के कारण लाल सिंह आर्य भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार हैं। लाल सिंह आर्य लगातार दो चुनाव हारने के बाद भी संगठन में सक्रिय हैं और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी उनके नाम पर सहमत होना उनके पक्ष में है।

sumer singh solanki

6. सुमेर सिंह सोलंकी – राज्यसभा सांसद और युवा आदिवासी चेहरे के तौर पर सुमेर सिंह सोलंकी भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मजबूत दावेदार हैं। उनका संघ से जुड़ाव होने के कारण उनकी दावेदारी और भी मजबूत नजर आती है।

इन नामों के अलावा हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, देवास सांसद महेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया के नाम भी चर्चाओं में हैं। महिला चेहरों में सागर सांसद लता वानखेड़े, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस और सीधी विधायक रीति पाठक के नामों की भी चर्चा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें