अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*UPSC एनडीए और एनए के लिए गलतियों को सुधारने के लिए खोलेगा एप्लीकेशन विंडो*

Share

 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इस साल होने वाली एनडीए और एनए तथा सीडीएस परीक्षाओं के लिए भरे गए आवेदन पत्रों में उम्मीदवारों की गलतियों को सुधारने के लिए सुधार ‘विंडो’ खोलेगा. यूपीएससी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, यह ‘विंडो’ तीन दिनों के लिए खुलेगी और इसमें एक बार सुधार का मौका मिलेगा. संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा-दो, 2025 और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA)-दो, 2025 की अधिसूचना 28 मई को जारी की गई और ये 14 सितंबर को आयोजित की जाएंगी.

नए पोर्टल की वजह से मिलेगी ये सुविधा

यूपीएससी ने कहा कि यह ‘विंडो’ उम्मीदवारों को अपने विवरण को संपादित करने और ‘सामान्य आवेदन पत्र’ और ‘परीक्षा आवेदन पत्र’ में आवश्यक सुधार करने का अवसर देगी. यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल किसी भी आवेदन पत्र को फाइनल रूप से जमा करने से पहले बार-बार जांच की सुविधा प्रदान करता है. उन्होंने कहा, “इसके बावजूद, जाहिर तौर पर, आवेदकों द्वारा अपने दस्तावेज संलग्न करने और विवरण भरने में कुछ गलतियां की गई हैं. चूंकि पोर्टल नया है और आवेदक पहली बार जानकारी भर रहे हैं, इसलिए यूपीएससी एक बार के उपाय के रूप में आवेदन प्रक्रिया के दौरान भरी गई किसी भी गलत जानकारी को सही करने का अवसर दे रहा है.”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें