अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*गंगवाल बस स्टैंड पर कैसे रखेंगे यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान*

Share

◆ *इंदौर पुलिस ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की, मॉक ड्रिल।*

इन्दौर-शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।- शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।

  इसी अनुक्रम में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा आज दिनांक 04.07.25 को गंगवाल बस स्टैंड इंदौर में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए, इसको लेकर मॉक ड्रिल की गई। 

     इस ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा श्री राजकुमार सराफ एवं बीडीडीएस प्रभारी श्री खालिद मुश्ताक के दिशा निर्देशन में, सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा पुलिस थाना छत्रीपुरा का स्टाफ एवं गंगवाल बस स्टैंड के सुरक्षा स्टाफ व ड्राइवर और कंडक्टर को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं  जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया।

      साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बस स्टैंड की सुरक्षा के संबंध में वहां के स्टाफ से बात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए तथा उपस्थित आम नागरिक यात्रियों को भी सुरक्षा को लेकर ध्यान रखने वाली सावधानियों और बातों से अवगत कराया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें