अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पारदी समाज की युवा समिति ने ग्रामीण एसपी को दिया ज्ञापन*

Share

इन्दौर (प्रकाश महावर कोली)। आज के आधुनिक युग में जहां हर समाज प्रगति और विकास के नये आयाम स्थापित करने में जुटी है, वहीं पारधी समाज के पुराने बुजुर्ग लोग पंचायतों को ही अपनी परम्परा मानकर समाज के विकास में अवरुद्ध पैदा करने में जुटे हैं, इसी के खिलाफ पारधी समाज युवा समिति द्वारा मध्य प्रदेश के 52 जिलों में पारधी समाज के विकास और उन्नति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पारदी समाज युवा उत्थान समिति द्वारा दिया जा रहा है, लेकिन समाज के ही कुछ विध्न संतोषी लोग पुरानी रुढ़िवादिता के मायाजाल में फंसे होकर विकास कार्यों में विध्न पैदा करने से चूक नहीं रहे हैं, इसी बात को लेकर पारधी समाज युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपू सिंह पंवार एवं जिला अध्यक्ष सिकन्दर सोलंकी के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल से मिले। 

इस अवसर पर एक ज्ञापन भेंट करते हुए समाजजनों ने कहा कि पारधी समाज में हम युवा साथी युवा समिति के माध्यम से समाज में शिक्षा, सामाजिक जागृति और नशामुक्ति के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, लेकिन कुछ विध्न संतोषी लोग पुरानी रुढ़िवादिता के चलते न केवल अडंगा डालने का काम कर रहे हैं, बल्कि समाज के लोगों को बरगला कर समाज में फूट डालने का प्रयास करते हुए समिति के पदाधिकारियों पर थाने इत्यादि में शिकायतें कर बैवजह परेशान करते हैं। 

समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल को ज्ञापन भेंट करते हुए मांग की है, कि समाज के विकास व प्रगति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा पदाधिकारियों की रक्षा करने के साथ ही रजिस्टर्ड संस्था की बातों को ही सहयोग करने के लिए सम्बंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित करें। तथा समिति के कार्यों में विध्न डालने वालों की भविष्य में किसी भी प्रकार का अवरुद्ध पैदा करने की शिकायत पर त्वरित ध्यान दिया जाए। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे समाजजनों में सर्वश्री कुमार सोलंकी, सूर्या सोलंकी, बबरु सिंह, कोदेन्द्र सिंह सिसोदिया, हेमराज सिसोदिया, कालू भट्ट चौहान, धीरज सिंह चौहान, नारायण राठौर, सरमन सिंह गुर्जर, अभी राठौर, समझौत लाल, उस्मान सिंह राठौड़, प्रेम सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें