अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में पोलो ग्राउंड पावर हाउस पर  प्रदर्शन*

Share

*सैकड़ो महिला पुरुष हुए शामिल स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दी चेतावनी*

इंदौर -: पूरे मध्य प्रदेश के साथ ही इंदौर में भी स्मार्ट मीटर का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है । अब बिजली उपभोक्ता मोहल्ले मोहल्ले में इसका विरोध करने लगे हैं। आज इंदौर के बिभिन्न इलाकों से एकत्रित   लोगो ने विद्युत वितरण कंपनी पश्चिम क्षेत्र के पोलो ग्राउंड स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन किया । करीब 1 घंटे चले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विभिन्न बस्तियों से महिला और पुरुष पहुंचे थे जिन्होंने स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफनारेबाजी की । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मालवा मिल खजराना आजाद नगर के लोगों ने भागीदारी की और स्मार्ट मीटर की परेशानियां को अधिकारियों के समक्ष रखा।

 जिसमें बेतहासा बिल में वृद्धि बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाना और बिजली के दाम में लगातार बढ़ोतरी आदि विषयों को गंभीरता से अधिकारियों को बताया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बिजली उपभोक्ता संगठन के सदस्य प्रमोद नामदेव ने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि बिजली आज आम लोगों के लिए हवा और पानी के बराबर जरूरी है । 

जिस तरह से हवा और पानी के बगैर मानव जीवन संभव नहीं है आज बिजली के बगैर मानव जीवन सभ्यता का विकास संभव नहीं है। इसलिए सरकार को यह सोचना चाहिए कि आम जनता को बिजली सस्ती उपलब्ध कराई जाए जिससे समाज का हर तबका इसको आसानी से ले सके , लेकिन हो इससे उल्टा रहा है, सरकार बिजली अधिनियम 2022 जैसे कानून लाकर बिजली को लगातार कॉरपोरेट हाउस के हाथ में मुनाफा कमाने के लिए देती जा रही है ।इसकी वजह से बिजली बहुत महंगी भी हो रही है । स्मार्ट मीटर उसी का एक नतीजा है!

प्रदर्शन कारियों  को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि बार-बार मीटर बदलकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अपनी ही असफलताओं के सबूत दे रहा है ।अधिकारी या तो यह बताएं कि पहले लगाए गए मीटर गलत थे और उनसे ली जा रही रीडिंग भी गलत थी ।यदि यह बात सही है तो पुराने उपभोक्ताओं से वसूले गए पैसे पहले विद्युत मंडल को वापस करना चाहिए ।

 उसके बाद ही स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं पर थोपना  चाहिए । आपने कहा कि अडानी और अंबानी की दौलत को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के निजीकरण के विकल्प तलाशी जा रहे हैं और मध्य प्रदेश में भी विद्युत मंडल का निजीकरण करने की कोशिश हो रही है। जिसे आम जनता सहन करने को तैयार नहीं है । यदि जबरिया तरीके से स्मार्ट मीटर थोंपने की कोशिश हुई तो उसका तगड़ा विरोध किया जाएगा ‌। अपने प्रदर्शनकारियों से आग्रह किया कि यदि उनकी बस्ती में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कोई आता है तो उसको घेराव कर वापस जाने को मजबूर करें।

वक्ताओं ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं है यह आम आदमी के गाड़ी कमाई को नोचने की एक मशीन है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अर्शी खान ने कहा की इंदौर शहर में बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं ।यह स्मार्ट मीटर जनता की बिना अनुमति के लगाई जा रहे हैं जबरदस्ती लगाई जा रहे हैं जनता के लगातार विरोध के बावजूद भी सरकार नहीं मान रही है । इसलिए आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करने की जरूरत है ।

 जनता के पास आंदोलन ही एक बेहतर विकल्प है क्योंकि स्मार्ट मीटर पूरी तरीके से कॉरपोरेट हाउस का एक यंत्र है । जिसमें आम उपभोक्ताओं से डोमेस्टिक चार्ज वसूला जाता है आगे चलकर उसकी पूरी तरह प्रीपेड करने की योजना है इस स्मार्ट मीटर ने हजारों नौजवानों की नौकरियां छीन ली है । प्रदर्शन का संचालन बिजली उपभोक्ता एसोसिएसन के सोनू शर्मा ने किया ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें