अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*धनखड़ का इस्तीफा कैसे बढ़ा सकता है BJP सरकार की चुनौतियां?*

Share

नई दिल्लीः जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के पद से इस्तीफा देने से बीजेपी और सरकार के सामने चुनौती पेश आ सकती है। हालांकि, धनखड़ ने अपने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को बताया है लेकिन उनके इस्तीफे का वक्त और उनके पिछले विवादित बयानों से कई सवाल भी उठ रहे हैं।

मॉनसून सत्र शुरू होने के साथ ही धनखड़ के इस्तीफे से विपक्ष को एक और मुद्दा मिल गया है। सोमवार को पहले दिन भी संसद की कार्यवाही बाधित रही, वहीं अब धनखड़ का इस्तीफा एक और मुद्दे के तौर पर सामने है। संसद में इस सत्र में कई की थी, जिसमें 60 से ज्यादा सांसदों ने अहम विधेयक आने हैं।

विपक्ष पहले ही जगदीप धनखड़ पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाता रहा है। अब यह सरकार पर विपक्षी हमलों को और तेज कर सकता है जिससे संसद में हंगामे की स्थिति बढ़ सकती है। धनखड़ के कार्यकाल में विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी कोशिश उनके पक्षपातपूर्ण रवैए की शिकायत की थी। हालांकि यह प्रस्ताव संख्या बल के अभाव में सफल नहीं हो सका लेकिन धनखड़ का इस्तीफा विपक्ष को यह दावा करने का मौका दे सकता है कि उनकी शिकायतें सही थीं। विपक्ष इस इस्तीफे को अपनी नैतिक जीत के रूप में भी पेश कर सकता है जो बीजेपी की चुनौती बढ़ा सकता है।

कांग्रेस सांसद ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने एजेंसी से कहा कि हम ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं। राजनीति में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर स्वास्थ्य के आधार पर इस्तीफा देना होता, तो मुझे लगता है कि वह सत्र से पहले भी ऐसा कर सकते थे। कल उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया, यह अप्रत्याशित था। कल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मैं जो भी कहूंगा वह रिकॉर्ड में जाएगा, तो क्या आप उपराष्ट्रपति को निर्देश देंगे? दूसरी बात, कल बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक थी। संसदीय कार्य मंत्री गायब हो जाते हैं। जेपी नड्डा जी गायब हो जाते हैं। इसलिए मैंने कहा कि स्क्रिप्ट पहले लिखी गई थी।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें