अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से: 12 दिनों में होंगी 10 बैठकें, विधायकों के आए 3377 प्रश्न*

Share

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. 8 अगस्त तक चलने वाले सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी. बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा में बैठक व्यवस्था में उनकी सीट को लेकर बदलाव किया गया है. खंडेलवाल को अब पहली पंक्ति में स्थान दिया गया है.

एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक

सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को 3377 प्रश्न प्राप्त हुए हैं. साथ ही 191 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं और एक स्थगन प्रस्ताव मिला है. इस सत्र में मोहन सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है. सरकार ने तय किया है कि बजट में केवल जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, अनावश्यक खर्चों पर सख्ती बरती जाएगी. वित्त विभाग ने सभी विभागों से साफ कह दिया है कि अफसरों के लिए वाहन जैसी फिजूलखर्ची संबंधी प्रस्ताव न भेजें. इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्र के एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है.

विधायकदल की बैठक की तारीख अभी तय नहीं

होटल में होने वाली इस बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति और रूपरेखा पर विधायकों से चर्चा होगी. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि मांडू में हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में पार्टी के विधायकों के साथ जनहित के जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है. उन्हें सदन में उठाया जाएगा. हालांकि विपक्ष के तीखे सवालों से निपटने की रणनीति तैयार करने के लिए होने वाली बीजेपी विधायकदल की बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन सत्र की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं.

रोस्टर वाले तीन मंत्री हर दिन उपस्थित होंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए कि सदन में हर समय कम से कम तीन मंत्री मौजूद रहेंगे, जिनका रोस्टर तैयार कर लिया गया है. ये मंत्री न केवल सदन में विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे, बल्कि यह भी देखेंगे कि सवालों के जवाब के दौरान कोई विधायक अनुपस्थित तो नहीं है. इन तीन मंत्रियों के अलावा अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे, लेकिन रोस्टर वाले तीन मंत्री हर दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें