अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कांग्रेस में छिपे आस्तीन के सांप* 

Share

 -परमजीत बाॅबी सलूजा 

वर्तमान में अमेरिकी ट्रंप प्रशासन का भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का मुद्दा गर्माया हुआ है। दोनों देशों की ओर से इस पर बयानबाजी हो रही है। इसी तारतम्य में सनकी ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई बता दिया और कहा कि भारत अपने हाल में रहे।

यह तो सर्वविदित है कि भारत की अर्थव्यवस्था डांवाडोल है। सारे बड़े अर्थशास्त्री, स्वतंत्र राय रखनेवालों ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर अपने मत साझा किए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि सरकार की कमजोर नीतियों ने अर्थव्यवस्था को खत्म किया। उन्होंने ट्रंप के वक्तव्य का समर्थन कर सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है ? विदेशी निवेश काफी कम है, पर्यटन उद्योग खात्मे की कगार पर है, MSME सेक्टर में तबाही है जो सबसे अधिक रोजगार मुहैया कराता था, शेयर बाजार हिचकोले खा रहा है। मोदी सरकार के पास कोई ठोस नीति है ही नहीं।

इसी दौरान कांग्रेस के एक और खुला स्लीपर सेल, प्रकांड विद्वान, सबसे बड़े खेल समीक्षक, दुनिया के जाने माने अर्थशास्त्री, सबसे जानकार पत्रकार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद 

 राजीव शुक्ला ने इस ज्वलंत विषय पर क्या कहा उसे जरा गहराई से समझें, नोट करें। उन्होंने अपने मुखारबिंद से कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था कतई कमजोर नहीं है।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव, और डॉ. मनमोहन सिंह ने कई आर्थिक सुधार किये, अटल बिहारी वाजपेई ने उसे आगे बढ़ाया और मौजूदा मोदी  सरकार ने भी इस दिशा में बेहतर काम किया है।

ये कितने महान कांग्रेसी हैं, आलाकमान से बड़े हैं कि अपने ही नेता की लाइन के खिलाफ बोल रहे हैं।  राहुल जी ने तथ्यों के साथ मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर प्रहार किया है पर यह कांग्रेस के भीतर का संघी  अटल बिहारी वाजपेई और नरेन्द्र मोदी  को अच्छी  आर्थिक नीतियों का प्रमाण-पत्र दे रहा है। इसने ही हिमाचल प्रदेश का प्रभारी रहते हुए भरसक प्रयास किया था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार न बन सके। यह अमित शाह के लड़के जय शाह का बेहद विश्वासपात्र है। ये भाजपा सांसद नाकफुलवा रविशंकर प्रसाद का जीजा भी है। ये एक और भाजपा सांसद गालीबाज अनुराग ठाकुर का बेहद करीबी है। बतौर छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद इसकी निष्क्रियता, अहंकार और विकास कार्यों के प्रति अरुचि से प्रदेश कांग्रेस को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। कांग्रेस आलाकमान को इस लंगड़े घोड़े से अविलंब छुटकारा पा लेना चाहिए। 

                 परमजीत बॉबी सलूजा,                नया रायपुर, छत्तीसगढ़।

                      01. 08. 25.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें