अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*राजा रघुवंशी हत्या के बाद अब नई सनसनी, उसके भाई सचिन पर महिला ने लगाया कलंक*

Share

इंदौर: शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब राजा के भाई सचिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सचिन की कथित पत्नी ने अपने डेढ़ साल के बेटे की डीएनए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे का जैविक पिता सचिन रघुवंशी ही है। इस खुलासे ने पूरे रघुवंशी परिवार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

पीड़िता ने मीडिया के सामने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि सच सामने आ चुका है। अब सचिन और उसका परिवार इस पर खुलकर जवाब दें। महिला ने दावा किया कि सचिन से उसका विवाह पारंपरिक तरीके से हुआ था और इसके प्रमाण के तौर पर उसके पास मंदिर में हुई रस्मों के वीडियो मौजूद हैं। आरोप है कि विवाह के बाद सचिन और उसके परिवार ने उसे समाज से अलग-थलग करने की कोशिश की और बच्चे को भी स्वीकार नहीं किया।

महिला ने लगाया गंभीर आरोप

पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन हर बार परिवार ने उसे नजरअंदाज किया। पीड़िता ने कहा कि मेरा बच्चा आज दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सचिन और उसके परिवार को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने एक महिला और बच्चे के साथ ऐसा किया।

राजा रघुवंशी हत्या के बाद अब नई सनसनी

यह मामला पहले ही चर्चा में था, क्योंकि राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई रहस्यमयी मौत ने सनसनी मचा दी थी। अब सचिन रघुवंशी के बेटे की डीएनए रिपोर्ट सामने आने से केस एक बार फिर सुर्खियों में है। अभी भी राजा के हत्या के जुर्म में सोनम रघुवंशी जेल में है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें