अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश-दुनिया की अहम खबरें:दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट और भारत दौरे पर फिलीपीन के राष्ट्रपति*

Share

अमर उजाला और इससे जुड़े उपक्रम माय ज्योतिष की तरफ से सोमवार को नई दिल्ली में ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे। मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हो रहे इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। इसके अलावा, देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से प्रमुख नदियां उफान पर हैं। यूपी और राजस्थान समेत कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के अधिकांश राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर, जेपी नड्डा और बंगलूरू के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलेंगे। 5 अगस्त को मार्कोस राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक होगी। दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ आज, प्रतिष्ठित आचार्य करेंगे शिरकत
अमर उजाला और इससे जुड़े उपक्रम माय ज्योतिष की तरफ से सोमवार को नई दिल्ली में ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे। मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हो रहे इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

भारी बारिश से यूपी से बंगाल तक नदियां उफान पर, कई जगह बाढ़ जैसे हालात
देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से प्रमुख नदियां उफान पर हैं। यूपी और राजस्थान समेत कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कें दरिया बनी हैं और कॉलोनियों व घरों में पानी घुस गया है। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। पानी में घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 307 सड़कें और उत्तराखंड में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 59 सड़कें बंद हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के अधिकांश राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

कई राज्यों में नदियां उफान पर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं।

प्रयागराज-वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब 
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। प्रयागराज में ससुर खदेरी नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। इससे करेली बाग समेत कई इलाकों में घुटनों से अधिक तक पानी भर गया है। आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी में प्रमुख घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। गंगा नदी का पानी तुलसी घाट के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया है। गंभीर होते बाढ़ के हालात को देखते हुए नावों के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाराणसी में गंगा नदी का जल स्तर 69.98 मीटर पर पहुंच गया है जो खतरे के निशान 71.26 मीटर के करीब है। राज्य सरकार ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिले की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है। संबंधित जिले के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और चिकित्सा अधिकारियों को अत्यधिक सतर्क रहने को कहा गया है।

उधमपुर में एसडीआरएफ तैनात
उत्तराखंड के उधमपुर जिले के बाजपुर इलाके में इंदिरा कॉलोनी में पानी भर गया है। राहत और बचाव के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को तैनात किया गया है। हालांकि, नेवादा नदी का जलस्तर घट रहा है। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से, एसडीआरएफ की टीम जलभराव वाले क्षेत्र में सतर्क है और संभावित खतरों पर लगातार नजर रख रही है। प्रशासनिक टीम भी मौजूद है, जो क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश में थल-मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 59 सड़कें बंद हैं। मलबा हटाकर सड़कों पर यातायात सुचारू करने का काम तेजी से चल रहा है।

माचल में आज-कल भारी बारिश
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार की शाम से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कई जगह पानी भर गया है। बारिश और भूस्खलन के चलते रविवार सुबह तक 307 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। इनमें सबसे अधिक 156 सड़कें अकेले मंडी जिले में हैं जो आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा, 284 बिजली ट्रांसफार्म और 210 जलापूर्ति योजनाएं भी ठप पड़ी हैं।

राजस्थान समेत चार राज्यों में भारी बारिश
गुजरात और राजस्थान में भी भारी बारिश हुई है। गुजरात के महीसागर, गांधीनगर, मेहसाणा, खेड़ा, दाहोद और पंचमहल समेत 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश से गांधीनगर के कई इलाकों में पानी भर गया है। राजस्थान के बाड़मेर में बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। कई इलाकों में घरों में गंदा पानी घुस गया है। असम में अगले दो दिन और केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 हार-बंगाल में बारिश का अलर्ट
बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान हुई मूसालधार बारिश के कारण गंगा, कोसी, सोन,बागमती, गंडक, कमला और अथर्व सहित प्रमुख नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अलर्ट रहने को कहा है। पटना, बांका, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बक्सर, गयाजी, कैमूर, नालंदा और वैशाली समेत कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव भी हुआ है। पटना में कई सड़कें और निचले इलाकों में पानी भर गया है। अगले दो दिन के दौरान पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिक्किम और कलिमपोंग में भारी बारिश के कारण पश्चिम बंगाल में भी तीस्ता और जलढाका समेत कई नदियां उफान पर हैं। मंगलवार सुबह तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। भूस्खलन के चलते सिक्किम और सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ है।

 आज से भारत दौरे पर फिलीपीन के राष्ट्रपति मार्कोस; पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू से होगी वार्ता
फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर, जेपी नड्डा और बंगलूरू के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलेंगे। 5 अगस्त को मार्कोस राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक होगी। दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा। 

यह मार्कोस का राष्ट्रपति बनने के बाद पहला भारत दौरा है, जो भारत-फिलीपीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है। भारत और फिलीपीन के बीच राजनयिक संबंध नवंबर 1949 में स्थापित हुए थे। दौरे के दौरान रक्षा, व्यापार और डिजिटल प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।

समुद्री सहयोग के लिए अहम मानी जा रही यात्रा
राष्ट्रपति मार्कोस की यह यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार हो रही राजनीतिक बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत और फिलीपीन दोनों ही दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र नौवहन के पक्ष में हैं, इसलिए यह यात्रा समुद्री सहयोग के लिए भी अहम मानी जा रही है। 

पहले भी मिल चुके पीएम मोदी और राष्ट्रपति मार्कोस 
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर पहले भी मिल चुके हैं। अक्तूबर 2024 में दोनों की मुलाकात लाओस में हुई थी। इससे पहले वह सितंबर 2023 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी मिले थे। इसके अलावा, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर को 2022 में चुनाव जीतने पर उन्हें बधाई भी दी थी। 

राष्ट्रपति मार्कोस की पांच दिवसीय यात्रा इसलिए भी खास
राष्ट्रपति मार्कोस की आगामी पांच दिवसीय यात्रा इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके ठीक पहले भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत- आईएनएस दिल्ली, आईएनएस शक्ति और आईएनएस किल्टन फिलीपीन पहुंचे हैं। वे फिलीपीन की नौसेना के साथ मिलकर पश्चिमी फिलीपीन सागर में संयुक्त गश्त करेंगे। इस दल का नेतृत्व रियर एडमिरल सुशील मैनन कर रहे हैं। फिलीपीन के सेना प्रमुख जनरल रोमियो ब्राउनर जूनियर ने कहा कि भारतीय नौसेना की यह उपस्थिति दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत सहयोग का स्पष्ट संकेत है। यह कदम दिसंबर 2024 में हुई पहली भारत-फिलीपीन समुद्री वार्ता के बाद उठाया गया है। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

यमन के तट पर नाव पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 74 लापता
यमन के तटवर्ती जलक्षेत्र में रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक नाव पलट गई। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने बताया कि इस नाव दुर्घटना में 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई और 74 अन्य लापता हो गए। हालांकि, 12 प्रवासियों को बचा लिया गया है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

उपराष्ट्रपति चुनाव: साझा उम्मीदवार उतार एकजुटता दिखाना चाहती है कांग्रेस
उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी है लेकिन कांग्रेस साझा उम्मीदवार को मैदान में उतारकर विपक्षी एकता का संदेश देने के साथ एनडीए के सहयोगी दलों को असमंजस में डालने की रणनीति बना रही है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अगस्त को डिनर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। 

उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी है लेकिन कांग्रेस साझा उम्मीदवार को मैदान में उतारकर विपक्षी एकता का संदेश देने के साथ एनडीए के सहयोगी दलों को असमंजस में डालने की रणनीति बना रही है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अगस्त को डिनर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

पार्टी की योजना बिहार या आंध्रप्रदेश के किसी नेता को उम्मीदवार बनाने की है, जिससे भाजपा के दो सबसे बड़े सहयोगियों टीडीपी व जदयू को असमंजस में डाला जा सके। इस चुनाव के बहाने कांग्रेस की नजर विपक्षी एकता कायम कर शक्ति प्रदर्शन करने और एनडीए को असमंजस में डालने पर है। दरअसल, भाजपा अपने दम पर चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। उसे हर हाल में अपने दोनों सबसे बड़े सहयोगियों जदयू-टीडीपी का समर्थन चाहिए। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर विपक्ष का उम्मीदवार आंध्रप्रदेश या बिहार से हुआ तो क्षेत्रीय भावनाओं के साथ संतुलन बैठाने के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उलझन में होंगे। आंध्रप्रदेश के ही वाईएसआरसीपी जिनके राज्यसभा में सात सदस्य हैं, विपक्ष के साथ आ सकती है। अगर इस चुनाव में एक भी सहयोगी दल टूटे तो राजग में फूट का संदेश जाएगा।

क्या है बिहार-आंध्र का गणित?
अगर विपक्ष का उम्मीदवार बिहार से हुआ तो जदयू, लोजपा, आरएलएम से भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी प्रकार आंध्रप्रदेश के उम्मीदवार के मामले में ऐसी ही स्थिति टीडीपी और जनसेना के सामने होगी। दोनों सदनों को मिला कर जदयू के पास 16, लोजपा के पास 5 और आरएलएम के पास 1 सांसद हैं। टीडीपी के पास 18 और जनसेना के पास 2 सांसद हैं।

आचार्य देवव्रत को उम्मीदवार बना सकती है भाजपा
उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा में भी मंथन शुरू हो गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर उम्मीदवार के चयन में जाट बिरादरी की भावनाओं को वरीयता दी गई तो गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की लॉटरी निकल सकती है। अचानक इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ राजस्थान के जाट बिरादरी से थे। देवव्रत हरियाणा से हैं, जहां एक अरसे तक जनादेश तय करने में इस बिरादरी ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। दो विषयों से स्नातकोत्तर देवब्रत का शिक्षा और प्राकृतिक खेती में बड़ा योगदान रहा है।क्या

है चुनाव का गणित?
गणित सीधे-सीधे एनडीए के पक्ष में है। एनडीए के पास दोनों सदनों को मिलाकर 418 सांसद हैं। यह संख्या उपराष्ट्रपति पद पर जीत के लिए जरूरी 392 सदस्यों से 26 ज्यादा है। इसके अलावा पार्टी राज्यसभा में सात मनोनीत और तीन निर्दलीय में से दो का समर्थन हासिल कर सकती है। इसी प्रकार लोकसभा में भी पार्टी को अकाली दल का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा यहां सात निर्दलीय और छोटे चार दलों के चार सांसदों का रुख साफ नहीं है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

ल्ली से ओडिशा लाया गया 15 वर्षीय लड़की का शव
ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव रविवार रात को दिल्ली से राज्य लाया गया। उसकी दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान शनिवार शाम मौत हो गई थी। एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद, लड़की का शव दिल्ली से एक सेवा विमान से लाया गया। 

980 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री एंडरसन का निधन
हिट टीवी कॉमेडी ‘डब्ल्यूकेआरपी इन सिनसिनाटी’ में एक रेडियो स्टेशन की रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री लोनी एंडरसन का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने अपने 80वें जन्मदिन से एक दिन पहले लंबी बीमारी के चलते अंतिम सांस ली। वह 79 साल की थीं और उनका जन्मदिन पांच अगस्त को है। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

माफिया मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां आफ्शा के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप
जालसाजी के मामले में आईएस 191 गैंग के सरगना और माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को रविवार की देर रात लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उमर अंसारी ने 50 हजार की इनामी अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर किये और उसे अदालत में दाखिल कर दिया था। उमर अपने परिवार की कुर्क संपत्ति को बचाने की फिराक में था। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पेश होगा स्कूल फीस नियंत्रण बिल
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। पहले ही दिन स्कूल फीस नियंत्रण बिल सहित अन्य मुद्दों पर राजनीतिक घमासान के पूरे आसार हैं। 8वीं विधानसभा का तीसरा सत्र 4 से 8 अगस्त तक चलेगा लेकिन जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है। सत्र की शुरुआत में ही शिक्षा मंत्री आशीष सूद स्कूल फीस नियंत्रण बिल पेश करेंगे, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इस बिल से दिल्ली के लाखों अभिभावकों को स्कूलों की मनमानी फीस से राहत मिलने की उम्मीद है।

: चौथे दिन रूट-ब्रूक के शतक, बारिश से रुका खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय जेमी स्मिथ 17 गेंदों में दो रन और जेमी ओवरटन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, भारत के लिए इंग्लैंड की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके। इसके अलावा आकाश दीप को एक सफलता मिली है। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

ओपेक+ देशों ने हर दिन 547000 बैरल तेल उत्पादन पर जताई सहमति
तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक+ गठबंधन के सदस्य देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है। अब ओपेक देश हर दिन 547000 बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएंगे। ओपेक देशों के इस कदम से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें