अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*10 रुपये में हेलमेट किराए पर देने वाले ब्लॉगर पर पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर बवाल*

Share

 इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने एक सोशल मीडिया ब्लॉगर रोहित मोदी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। रोहित रविवार को रणजीत हनुमान मंदिर के पास हाथ में पोस्टर लेकर खड़ा था, जिसमें लिखा था कि वह 10 रुपए में हेलमेट किराए पर दे रहा है। इस दौरान उसने कई लोगों को किराए पर हेलमेट देकर उनसे पैसे भी लिए और इस पूरी गतिविधि का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया।एक सोशल मीडिया ब्लॉगर को 10 रुपये में हेलमेट किराए पर देने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने थाने बुलाकर बाउंड ओवर की कार्रवाई की है। ब्लॉगर रोहित रणजीत हनुमान मंदिर के पास लोगों को हेलमेट किराए पर दे रहा था। 

पुलिस ने दी समझाइश, की बाउंड ओवर की कार्रवाई
जैसे ही इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को मिली, द्वारकापुरी थाना प्रभारी सुशील पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। रोहित को थाने लाया गया और उसे समझाइश दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह कदम कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति गतिविधि चलाने के कारण उठाया गया है।

तेजाजी नगर और पालदा में भी वायरल हुआ था ऐसा ही वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब इंदौर में इस तरह की घटना सामने आई हो। पहले तेजाजी नगर और पालदा इलाके के एक पेट्रोल पंप के बाहर भी कुछ युवक इसी तरह से 10 रुपए में हेलमेट किराए पर देते नजर आए थे। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग बिना हेलमेट के चालान से बचने के लिए पंप के पास से किराए पर हेलमेट लेते दिखे।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
तेजाजी नगर और पालदा की घटना के वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी लेकिन रोहित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या प्रशासन की प्राथमिकता सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालों तक ही सीमित है? ऐसे मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग अब तेज हो गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें