*अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंके जाएंगे*
_*-किसान संघर्ष समिति -संयुक्त किसान मोर्चा*_
किसान संघर्ष समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की वर्षगांठ पर “बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो, कार्पोरेट कृषि छोड़ो” दिवस मनाने, पूरे प्रदेश में पुतला दहन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया।
बैठक में अमरीका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने को अमरीका की भारत के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत सरकार से 146 करोड़ भारतीयों की खाद्य सुरक्षा और किसानी बचाने के लिए अमरीका के किसी भी दबाव में न आने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुनीलम ने स्वतंत्र भारत में भारत छोड़ो आंदोलन की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि आज परिस्थिति और भी ज़्यादा गंभीर हो गई है, क्योंकि सारे संसाधनों को चंद कारपोरेटों के सुपुर्द किया जा रहा है। 1 % आबादी ने देश के 60% संसाधन पर कब्जा कर लिया है। हाल ही में भारत ने यूके के साथ कम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट” (CETA) का अनुबंध किया है। अमेरिका ने भारत के निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इस टैरिफ़ के माध्यम से वह भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र पर मुक्त व्यापार करने का अधिकार चाहता है। इस समझौते से भारत का कृषि क्षेत्र बर्बाद हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर नागरिकता को चुनाव के साथ जोड़ दिया गया है, जो पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करना ही है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि इसे शीघ्र ही पूरे देश में लागू किया जायेगा, जिसका व्यापक प्रतिरोध होना आवश्यक है।
बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को अडानी -अंबानी की कंपनी की लूट का चारागाह बना दिया है। पेसा और वनाधिकार अधिनियम और सभी संवैधानिक प्रावधानों का खुला उल्लंघन करते हुए जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण का विनाश किया जा रहा है। इसलिए किसान,किसानी और गांव बचाने के लिए अडानी-अंबानी और अन्य कॉर्पोरेट कंपनियों को भगाने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव ने कहा कि किसान संघर्ष समिति प्रदेश के सभी तबकों के लोगों और विशेषकर ग्रामीण गरीबों को लामबंद करके कॉरपोरेट विरोधी अभियान को तेज करेगी ।
उन्होंने सभी से 13 अगस्त के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिवसिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ए के खान एवं राधेश्याम काकोड़िया, मालवा निमाड़ क्षेत्र संयोजक रामस्वरूप मंत्री, प्रदेश सचिव संत कुमार पटेल, श्रीराम सेन, सज्जे चंद्रवंशी, सागर से विकास दांगी, सीधी – सिंगरौली क्षेत्र संयोजक निसार आलम अंसारी, विंध्य क्षेत्र संयोजक एड पुष्पेन्द्र सिंह, सिंगरौली जिला अध्यक्ष एड अशोकसिंह पैगाम, सिवनी जिला अध्यक्ष रामकुमार सनोडिया, विदिशा जिला अध्यक्ष राजेश तामेश्वरी, मंदसौर जिला अध्यक्ष दिलीप पाटीदार, बैतूल जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के, झाबुआ जिला अध्यक्ष कलसिंह, छिंदवाड़ा से सतीश जैन, अरविंद उइके, हरिदास वर्मा, सुरेश वर्मा, सिंगरौली से ध्रुव तिवारी, त्यौंथर से ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, अभिषेक एवं मुलताई से भागवत परिहार शामिल हुए।
एड शिवसिंह
राष्ट्रीय प्रवक्ता, किसान संघर्ष समिति
98932 29788





