देश के गुनहगार सुन लें- वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी– बेंगलुरु में राहुल गांधी ने ‘वोट अधिकार रैली’ निकाल चुनाव आयोग को दी नई चुनौती
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। वह संवैधानिक संस्था पर वोटों की चोरी का आरोप लगा रहे हैं। आज वह बेंगलुरु में वोट अधिकार रैली को संबोधित किया। उन्होंने इससे पहले एक्स पर लिखा कि वोट चोरी सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं, ये संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है। देश के गुनहगार सुन लें- वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनाव में गड़बड़ियों का भी जिक्र किया। उन्होंने ईसी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में वोट चोरी हो रही है और संविधान पर हमला करने वाले नहीं बचेंगे। बीजेपी की विचारधारा ही संविधान के खिलाफ है।
वोटों की चोरी का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। उन्होंने कहा- जहां नए वोट आए वहां बीजेपी जीती। संविधान एक वोट का अधिकार देता है। पिछले चुनाव में हमारे सामने एक सवाल उठा, लोकसभा का चुनाव हुआ। उसके बाद महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हुआ। एक ओर जहां लोकसभा में हमारा गठबंधन महाराष्ट्र के चुनाव को जीतता है, वहीं 4 महीने बाद बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत जाती है। हमने पता लगाया कि मालूम हुआ कि विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ नए लोगों ने वोट किया।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि तब हमें लगा कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारी जो पोलिंग थी। वह हमें 15-16 सीटें दे रही थी, हम रुझानों में 16 पर आगे थे। हमने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। जब हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगा, इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्ट कॉपी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। राहुल ने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर कर्नाटक से लोकसभा चुराई है। उन्होंने महादेवपुरा लोकसभा सीट का उदाहरण देते हुए कगहा कि यहां 1 लाख 250 वोट चोरी किए गए। उन्होंने 5 तरीके गिनाते हुए कहा कि फर्जी मतदाता, फर्जी पता, एक ही पते पर कई वोटर, इनवेलिड फोटो और फॉर्म 6 का गलत इस्तेमाल करते हुए वोट चुराई गई।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि इलेक्शन कमीशन मुझसे हलफनामा मांग रहा है। इसमें कहा गया है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैं संविधान की शपथ ले चुका हूं।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमें एक सीट की सच्चाई निकालने में 6 महीने लगे। अगर चुनाव आयोग ने हमें डेटा नहीं दिया तो यही काम हम बाकी सीटों पर भी कर सकते हैं। चुनाव आयोग को समझना होगा कि आप हमसे न कुछ छिपा सकते हैं, न छिप सकते हैं। चुनाव आयोग के हर अफसर और इलेक्शन कमिशनर को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए- एक न एक दिन आपको हमारा सामना करना होगा।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनाव में गड़बड़ियों का भी जिक्र किया। उन्होंने ईसी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में वोट चोरी हो रही है और संविधान पर हमला करने वाले नहीं बचेंगे। बीजेपी की विचारधारा ही संविधान के खिलाफ है।
‘चुनाव का डेटा एक सबूत’
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमने जो डेटा निकाला है, वह अपराध का सबूत है। इस डेटा को निकालने में हमें 6 महीने लगे। हमने हर एक नाम को चेक किया, हर एक फोटो को लाखों फोटो के साथ मैच किया। हमारा मानना है कि चुनाव का डेटा एक सबूत है। अगर उसे किसी ने खत्म किया तो उसका मतलब है कि वह सबूत मिटा रहा है।
राजस्थान, MP और बिहार की वेबसाइट हुई बंद
कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार में चुनाव आयोग की वेबसाइट बंद कर दी गई हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है, तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। चुनाव आयोग जानता है कि अगर जनता उनसे सवाल पूछने लगेगी, तो उनका पूरा ढांचा ही ढह जाएगा।





