अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*दुनिया का पहला सी-स्किमिंग ड्रोन,समुद्र की सतह से सिर्फ 30 सेमी ऊपर भरेगा उड़ान*

Share

तुर्की ने दुनिया का पहला सी-स्किमिंग ड्रोन बनाने का ऐलान किया है। इस ड्रोन को TALAY नाम दिया गया है। TALAY ड्रोन सामान्य ड्रोन के विपरीत समुद्र की सतह से मात्र 30 सेंटीमीटर ऊपर उड़ान भरेगा। इस ड्रोन को अंकारा की कंपनी सॉलिड एयरो ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला अत्याधुनिक ड्रोन है

अंकारा: तुर्की ने दुनिया का पहला सी-स्किमिंग ड्रोन बनाने का ऐलान किया है। इस ड्रोन को TALAY नाम दिया गया है। TALAY ड्रोन सामान्य ड्रोन के विपरीत समुद्र की सतह से मात्र 30 सेंटीमीटर ऊपर उड़ान भरेगा। इस ड्रोन को अंकारा की कंपनी सॉलिड एयरो ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला अत्याधुनिक ड्रोन है। यह एक कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन और एक विंग-इन-ग्राउंड (WIG) वाहन का मिला जुला रूप है। इसे समुद्री हमले और टोही मिशन के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

समुद्र की सतह से 30 सेमी ऊपर उड़ सकता है TALAY

TALAY ड्रोन समुद्र की सतह से 1 फीट ऊपर उड़ान भरने के कारण दुश्मन की रडार को चकमा देने में सक्षम है। इस कारण यह विवादित क्षेत्रों में आसानी से घुसपैठ कर सकता है और दुश्मन के इलाकों की जासूसी कर सकता है। यह दुश्मन के बंदरगाहों पर हमले, टोही मिशन और त्वरित प्रतिक्रिया वाले समुद्री अभियानों को समर्थन दे सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी ने बताया है कि ड्रोन में मुड़ने वाले पंख लगाए गए हैं, जो जब चाहें तब इसकी दिशा को बदलने की अनुमति देते हैं। इससे दुश्मन इसे आसानी से मार गिरा नहीं सकता है।

दुश्मन के रडार को चकमा दे सकता है TALAY ड्रोन

कम रडार क्रॉस सेक्शन, हल्का स्टील्थ डिजाइन इसे दुश्मन के रडार से लगभग अदृश्य रखता है। सॉलिड एयरो के संस्थापक सेल्कुक फिरात ने TALAY के अनूठे डिजाइन के बारे में कहा, ” TALAY के पंखों का एक खास डिजाइन है जो इसे समुद्र के ऊपर उड़ान भरने में सक्षम बनाता है।” उन्होंने कहा, “यह उन गिने-चुने यूएवी में से एक है जो कम ऊंचाई पर कामिकेज हमले करने में सक्षम है, बिल्कुल समुद्र में उड़ने वाली मिसाइलों की तरह।”

TALAY खतरनाक क्यों है

TALAY को 2.60 मीटर के पंखों के फैलाव और 2 मीटर की धड़ लंबाई के साथ विशेष रूप से पानी के ऊपर कम ऊंचाई वाली उड़ानों की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। इसकी अनूठी डिजाइन और गतिशीलता इसे समुद्र से आसानी से उड़ान भरने में सक्षम बनाती है। 3-5 मीटर की क्रूजिंग ऊंचाई सीमा और 150 मीटर की अधिकतम ऊंचाई के साथ यह दुश्मन के मजबूत एयर डिफेंस को भी भेद सकता है। TALAY 66 पाउंड (30 किलोग्राम) तक का पेलोड ले जा सकता है। इसमें उन्नत सेंसर और छोटी पारंपरिक एंटी शिप मिसाइलें शामिल हैं।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें