अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*सुरेश रैना के नाम पर समन जारी , दिल्ली में ED के सामने बुधवार को होंगे पेश*

Share

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली कार्यालय में हाजिर होने के लिए समन भेजा है. यह समन अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों की जांच के सिलसिले में भेजा गया है. अधिकारियों ने मंगलवार रात को न्यूज 18 को इस बारे में बताया.

इससे पहले मुंबई से आई ED की जांच टीम ने मुंबई, दिल्ली-NCR, हैदराबाद, जयपुर, मदुरै और सूरत में 15 स्थानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी ‘पारिमैच’ नामक सट्टेबाजी ऐप के पीछे के रैकेट की जानकारी जुटाने के लिए की गई थी. जांच को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत शुरू किया गया है, जो मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा 2024 में दर्ज किए गए एक मामले पर आधारित है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि ठगे गए पैसे को म्यूल अकाउंट्स में जमा किया गया. इसे कई भुगतान एग्रीगेटर्स और मनी ट्रांसफर एजेंटों के जरिए से घुमाया गया. यह राशि ₹2,000 करोड़ से अधिक है. सूत्रों के अनुसार, इस राशि को क्रिप्टो वॉलेट्स, तमिलनाडु के एक इलाके में एटीएम से छोटे नकद निकासी और कम मूल्य के UPI ट्रांसफर के माध्यम से धोया गया.

1xBet एक ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है. यह भारत ही नहीं बल्कि कई और भी देशों में अपने ऑपरेशंस चलाता है. सरकार ने इस तरह की किसी भी गतिविधी को गैरकानूनी घोषित कर रखा है. भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग पर पाबंदी हैं. भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना 1xBet के लिए प्रचार किया करते थे. उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को देश में अवैध रूप से बढ़ावा दिया.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें